होम / Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road मकरोटी-भैरों-नेरटी-रैत सड़क पर व्यय होंगे 4.64 करोड़ रुपए

Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road मकरोटी-भैरों-नेरटी-रैत सड़क पर व्यय होंगे 4.64 करोड़ रुपए

• LAST UPDATED : March 29, 2022

Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road मकरोटी-भैरों-नेरटी-रैत सड़क पर व्यय होंगे 4.64 करोड़ रुपए

  • मुंदला, शाहपुर में सुनी लोगों की समस्याएं

इंडिया न्यूज, धर्मशाला।

Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road : मकरोटी-भैरों-नेरटी-रैत सड़क का कार्य प्रगति पर है और इस पर 4 करोड़ 64 लाख रुपए व्यय होंगे और इसके बन जाने से इस क्षेत्र के हजारों लोगों को अच्छी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने मंगलवार को मुंदला में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत उनसे रू-ब-रू होते हुए दी।

उन्होंने लदवाड़ा भोण सड़क तथा मुंदला-मकरोटी सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि 200.87 लाख रुपए से बनाई जा रही लदवाड़ा पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूरा करें।

उन्होंने सामुदायिक भवन मुंदला की दूसरी मंजिल पर भवन बनाने के लिए 4 लाख, वार्ड 5 में टाइलों के लिए 1 लाख, वार्ड 1 में श्मशान घाट के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को समुचित धनराशि शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।

लोगों की समस्याएं सुनीं (Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road)

उन्होंने शाहपुर में लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भतल्ला वार्ड नं. 1 रोण गांव के संजीव, विकास, सरोज, छाया, पप्पी, जीवना, सुशील, स्वरूप, पुरषोत्तम, सुरेश इत्यादि का प्रतिनिधिमंडल उप-प्रधान संजीव के नेतृत्व में आज शाहपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से सड़क से संबंधित समस्या को लेकर मिला।

मंत्री ने त्वरित करवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग, वन विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को संबंधित सड़क की समस्या का समाधान करने के आदेश दिए।

ग्राम पंचायत प्रधान योगराज चड्ढा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन विजय, अश्वनी चौधरी, योगराज चड्ढा, विपिन कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उठाऊ पेयजल योजना के तहत कार्य प्रगति पर (Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road)

उठाऊ पेयजल योजना हारचक्कियां-लपियाणा के सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है और इसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और इस पर 157.95 लाख रुपए व्यय होंगे।

यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने ठेहड़ में अनुसूचित जाति यूनिट हारचक्कियां-ठेहड़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी।

इस योजना के पूरा होने पर क्षेत्र के 8 गांवों के लगभग 3,200 लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन चरण-1 के अंतर्गत 291.16 लाख रुपए व्यय करके 9 पंचायतों के 27 गांवों को लाभान्वित किया जा रहा है और इससे लगभग 10 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

इसमें 330 नल स्थापित करने थे जिसमें से 250 नल लगा दिए गए हैं और शेष शीघ्र लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन चरण 2 के अंतर्गत इस क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण पर 109.10 रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

इन योजनाओं के अंतर्गत 28 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा और इसके अंतर्गत पंचायत परगोड़ में 50 नल, हारचक्कियां में 10 नल, भरूप लाहड़ में 150 नल, ठेहड़ में 40 नल तथा मनेई में नल लगाने का काम प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि कम वोल्टेज के समस्या से निजात दिलाने हेतु सफेदा चौक में 12 लाख से 63 केवीए, 10 लाख से बैरियां में 25 केवीए तथा सहोगा में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

स्पोर्ट सेंटर खोलने की योजना (Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road)

चौधरी ने जानकारी दी कि इस क्षेत्र में भविष्य में स्पोर्ट सेंटर खोलने की कार्य योजना भी है। उन्होंने कहा कि जो भी मांगें आज रखी गई हैं, उन्हें वह अपनी सहमति देती हैं और उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा।

यूनिट के प्रधान हेमराज ने मुख्यतिथि का स्वागत किया तथा अपना मांगपत्र मंत्री के सम्मुख रखा। ठेहड़ में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्री ने डा. भीमराव अंबेदकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने अंबेदकर भवन में किचन शेड के लिए 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने जल शक्ति विभाग को हरिजन बस्ती के नजदीक हैंडपंप को फ्लश करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर महिला मंडल ठेहड़, महिला मंडल धारखुर्द ने मुख्यतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर ऊधो राम तथा मेहर सिंह ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अपना मांगपत्र सामाजिक न्याय मंत्री को दिया। इस अवसर पर सहायक अभियंता जल शक्ति शरती शर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, किकर सिंह, मंजीत, हेमराज, किशन, तिलक, रघुबीर, बलवीर, जोगिंदर, नीलम, संजीव, ऊधो राम, अंजू ठाकुर, ओमप्रकाश, राकेश मनु, मनोहर, तिलक, सागर, बख्शी, ऊषा देवी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road

Read More : Kangra Earthquake Tragedy राजकीय महाविद्यालय चम्बा में माकड्रिल 4 अप्रैल को

Read More : Instructions for Expediting Development Works लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Read More : Nutrition Day will be Celebrated Every Month प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मनाएंगे पोषण दिवस

Read More : Celebrate Exams Like A Festival परीक्षाओं को त्योहार की तरह मनाएं

Read More : Vikramaditya Singh Took Out The Tricolor Yatra विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में निकाली तिरंगा यात्रा

Read More : Congratulations to 5 Disabled Researchers 5 दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर बधाई

Read More : CSC to be Built in 670 Panchayats 670 पंचायतों में बनेंगे कामन सर्विस सेंटर

Read More : 4 Day Saliana Fair Begins 4 दिवसीय सलियाणा मेला शुरू

Read More : 5th Edition of Pariksha Pe Charcha on 1st April पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल को

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox