होम / हिमाचल के 45 साल पुराने कांग्रेसी नेता चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल के 45 साल पुराने कांग्रेसी नेता चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल

• LAST UPDATED : September 30, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला,(45 Year Old Congress Leader) । हिमाचल के 45 साल पुराने कांग्रेसी नेता चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की लगातार खबरें आ रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ दी। जिससे कांग्रेस को काफी बड़ा झटका लगा।

वहीं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हर्ष महाजन बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। हर्ष महाजन के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। हर्ष महाजन को भाजपा पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में शामिल किया गया।

हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश के विकास में दिया है योगदान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हर्ष महाजन के विषय में बोलते हुए कहा कि हर्ष साफ छवि के नेता है और उनका हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम
योगदान रहा है। गोयल ने आगे कहा कि महाजन ने 45 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वे युवा कांग्रेस के साथ रहे हैं और बाद में वे विधानसभा में मुख्य सचेतक भी बने।

हर्ष मोदी के कार्यों से प्रभवित होकर भाजपा में हुए हैं शामिल

गोयल ने कहा कि हर्ष महाजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। वे कांग्रेस छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए हैं।

वह हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं और वह उत्तराखंड जैसे हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने के लिए तैयार है। भाजपा हिमाचल प्रदेश में सत्ता में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है ताकि प्रदेश का विकास द्रुत गति से हो सके।

राज्य में पतवार विहीन हैं कांग्रेस

पीयूष गोयल ने कहा कांग्रेस वर्तमान समय में पतवार विहीन है। अब प्रदेश कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। उसके पास न तो जमीनी स्तर का कोई नेता है और न ही दूरदृष्टि है और न ही कोई कार्यकर्ता है। कांग्रेस पार्टी केवल एक पारिवारिक जागीर है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कुल्लू में पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरने से 7 की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox