Categories: Others

723 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भरने का रास्ता हुआ साफ

इंडिया न्यूज, शिमला, (723 Posts To Community Health Officers) : 723 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नियुक्त किए गए 674 आउटसोर्स अधिकारियों ने इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की गुहार लगाई है।

मुख्य न्यायाधीश एए सैयद व न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की आगामी सुनवाई पहली नवंबर को निर्धारित की है। भारतीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एसोसिएशन की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया को चुनौती दी गई है। 19 सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 723 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों को बदलने की मुहिम शुरू

स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों को अपग्रेड कर स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में बदलने की मुहिम शुरू की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को इन स्वास्थ्य व कल्याण केंद्रों में तैनाती देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एचएलएल लाइफ केयर कंपनी के साथ 18 दिसम्बर 2018 को करार किया था। वर्ष 2019 में इस स्कीम में एचएलएल कंपनी ने कुल 674 सीएचओ को 3 वर्ष के अनुबंध आधार पर उक्त केंद्रों के लिए नियुक्त किया।

674 आउटसोर्स अधिकारियों बाहर करने के लिए नहीं उठाये गए हैं कोई कदम

इस मामले पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त किए गए 674 आउटसोर्स अधिकारियों बाहर करने का कोई इरादा नहीं है। सरकार ने अदालत को बताया कि प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 1500 पद स्वीकृत किए गए हैं।

अब 17 अगस्त 2020 को केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आउटसोर्स तरीके से भरने के वजाय सीधे अनुबंध के आधार पर भरे। केंद्र सरकार के आदेशों के तहत 723 मौजूदा पदों को भरा जा रहा है ताकि यह विभाग समुचित तरीके से काम कर सकें।

ALSO READ : प्रियंका ने चुनावी शंखनाद करते हुए हिमाचल से जोड़ा नाता, कहा – वह खुद है प्रदेशवासी

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago