Categories: Others

750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission जल जीवन मिशन में हिमाचल को 750 करोड़ का ईनाम

750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission जल जीवन मिशन में हिमाचल को 750 करोड़ का ईनाम

  • जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शेरवा चंगर में किया ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन का शिलान्यास

इंडिया न्यूज, बिलासपुर।

750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission : जलशक्ति, राजस्व, उद्यान और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि जल जीवन मिशन में लगातार तीसरे वर्ष देशभर में प्रथम स्थान पर आए हिमाचल प्रदेश को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इंसेटिव के रूप में 750 करोड़ की धनराशि मिली है।

इससे पहले वर्ष 2020-21 में भी प्रदेश को 222 करोड़ और वर्ष 2019-20 में 57 करोड़ की राशि मिली थी।

महेंद्र सिंह ठाकुर बुधवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरवा चंगर में लगभग 1 करोड़ 4 लाख की लागत से बनने वाले जलशक्ति विभाग के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति प्रशिक्षण केंद्र के भवन का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जल जीवन मिशन में हिमाचल टोप पर (750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission)

महेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की तकदीर बदलने के लिए जहां अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लाए थे वहीं, नरेंद्र मोदी ने इन्हीं क्षेत्रों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 15 अगस्त, 2019 को लाल किले से जल जीवन मिशन की घोषणा करके इसके लिए 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश जल जीवन मिशन में लगातार टोप पर चल रहा है। इसके लिए जलशक्ति विभाग के इंजीनियर, कर्मचारी, कांट्रैक्टर्स और समस्त प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं।

करोड़ों की योजनाएं मंजूर (750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission)

जलशक्ति मंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन से छूटे क्षेत्रों के लिए एडीबी, एनडीबी और नाबार्ड के माध्यम से भी करोड़ों की योजनाएं मंजूर की गई हैं।

इसमें बिलासपुर शहर की सीवरेज योजना के अलावा झंडूता और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पानी की कमी वाले क्षेत्रों की योजनाएं भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सीर खड्ड के चेनलाइजेशन के लिए भी करोड़ों की योजना केंद्र को भेजी गई है। इस अवसर पर भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या के कारण आज यह पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है।

हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि इस संगठन का नेतृत्व जगत प्रकाश नड्डा के हाथों में है। इस अवसर उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को सेरवा चंगर में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति प्रशिक्षण केंद्र के भवन का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

झंडूता विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य (750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission)

इससे पहले विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि सवा 4 वर्षों के दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं।

जलशक्ति विभाग के माध्यम से ही झंडूता क्षेत्र को अभी तक लगभग 240 करोड़ का बजट दिया जा चुका है। क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 70 लाख लीटर की क्षमता वाली पेयजल योजनाओं के कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है।

अब कोटधार क्षेत्र सहित सभी इलाकों में पेयजल की कोई भी समस्या नहीं रहेगी। काहरवीं क्षेत्र के लिए भी लगभग 20 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी (750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने भी जलशक्ति मंत्री का स्वागत किया तथा प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी हरदयाल सिंह चंदेल, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, एसडीएम नरेश वर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्न देव, भाजपा के पदाधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 750 Crore Reward to Himachal in Jal Jeevan Mission

Read More : State Level Suket Devta Fair Inaugurated in Sundernagar सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले का शुभारम्भ

Read More : Governor Sent Ambulance राज्यपाल ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Read More : Free Treatment in Every Village with Mobile Medical Vehicle मोबाइल मेडिकल वाहन से हर गांव में उपलब्ध होगा मुफ्त उपचार

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago