होम / 9 महीने का कार्यकाल में नाहन क्षेत्र में नहीं हुआ कोई कार्य ; अध्यक्ष भाजपा सिरमौर 

9 महीने का कार्यकाल में नाहन क्षेत्र में नहीं हुआ कोई कार्य ; अध्यक्ष भाजपा सिरमौर 

• LAST UPDATED : September 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kangra News, Himachal, संवाददाता जितेंद्र ठाकुर: जिला सिरमौर भाजपा ने आज नाहन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने की। विनय गुप्ता कने कहा कि आज भी नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दो सड़कों के कार्य के शुभारम्भ किये हैं जोकि पहले ही पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने किये हुए हैं। विधायक केवल नवीनीकरण के नाम पर पूर्व में किये गए कार्यों को करने में लगे हुए हैं। पिछले 9 महीनो में नाहन विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़कों ,मेडिकल कॉलेज इत्यादि के काम रुके हुए हैं। उन्होंने कहाकि विधायक महोदय को प्रदेश सरकार से नाहन के विकास के लिए धन वकोइ योजना लानी चाहिए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox