Categories: Others

‘आप’ के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने दिया इस्तीफा, पार्टी को लगा एक और झटका

इंडिया न्यूज, मंडी, (AAP’s Vice President Deepak Sharma) : ‘आप’ के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। वह मंडी जिले के सदर हलके से टिकट के प्रबल दावेदार थे। पूर्व में वह मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। आप में शामिल होने से पहले वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव थे। दीपक शर्मा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिपहसालार थे।

पार्टी में हासिये पर होने से दिया इस्तीफा

दीपक शर्मा ‘आप’ पार्टी में अपने आपको हासिये पर महसूस कर रहे थे। इससे ऊब कर उन्होंने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि दीपक शर्मा पहले कांग्रेस पार्टी में थे। जहां उन्हें अनदेखी किये जाने पर उन्होंने पांच अप्रैल को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आप की सदस्यता दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन व प्रभारी दुर्गेश पाठक की उपस्थिति में ग्रहण की थी। उसी दिन मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो हुआ था।

आप में शामिल होने के बाद उन्हें उपाध्यक्ष का पद तो मिल गया, लेकिन वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे। वह पूरी तरह से हाशिये पर थे। पिछले छह माह में यहां पार्टी के कई बड़े कार्यक्रम हुए। दीपक शर्मा किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। बकौल दीपक शर्मा, आम आदमी पार्टी में तानाशाही है। दिल्ली से बातें थोपी जाती है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की कोई राय नहीं ली जाती है। वह जल्द कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। मंडी जिले के जिन बड़े चेहरों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उनमें ज्यादातर ने पार्टी छोड़ अन्य दलों में वापसी कर ली है।

ALSO READ : नड्डा ने विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के दौरान कहा कि आप हमारा समर्थन करें, हम सभी के लिए करेंगे काम

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago