होम / अतिरिक्त उपायुक्त ने संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

अतिरिक्त उपायुक्त ने संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

• LAST UPDATED : November 26, 2022

अतिरिक्त उपायुक्त ने संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal Pradesh)

अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ (Additional Deputy Commissioner Kangra Gandharva Rathod) ने संविधान दिवस (Constitution Day) के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरी रखने और संविधान की भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।

साथ ही इस मौके उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गंधर्वा राठौड़ ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है।

इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है।

उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था, इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

बता दें, संविधान दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 से हुई क्योंकि ये वर्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म के 125वें साल के रूप में मनाया गया था।

संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना व समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है।

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox