Categories: Others

Annual Award Distribution Ceremony सभ्य व मजबूत समाज का निर्माण करती है शिक्षा

Annual Award Distribution Ceremony सभ्य व मजबूत समाज का निर्माण करती है शिक्षा

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अक्षरश लागू करने के पूरे प्रयास किए जा रहे : गोविंद सिंह ठाकुर

इंडिया न्यूज, कुल्लू।

Annual Award Distribution Ceremony : शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति के बौद्धिक, मानसिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनाकर एक सभ्य, सुसंस्कृत, मजबूत व खुशहाल समाज निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे अच्छे से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने जीवन को सुगम व सफल बनाने के लिए सक्षम हों।

वे मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

गोविंद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं का जीवन संवारने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। अकेले शिक्षा के लिए 6 प्रतिशत से अधिक बजट का प्रावधान किया गया है।

बच्चों को सुगम व सस्ती शिक्षा प्रदान करने के लिए घर-द्वार के समीप स्कूल खोले हैं। बीते सवा 4 सालों में प्रदेश में सैंकड़ों स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया है।

स्कूलों के शानदार भवनों का निर्माण किया जा रहा है ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए एक अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अक्षरश: लागू करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

यह शिक्षा व्यवस्था बच्चों को संस्कारित तथा आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम होगी। छोटे बच्चों का किताबों-कापियों का बोझ खत्म होगा। खेल-खेल में पढ़ाई के साथ छोटे बच्चों का शारीरिक विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा आरंभ से ही पढ़ाई जाएगी। सरकारी व निजी स्कूलों के तथाकथित अंतर को यह शिक्षा नीति समाप्त कर देगी। अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पसंद करेंगे।

गोविंद ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि देश के भावी निर्माता नशे के गर्त में अपने आप को बर्बाद कर रहे हैं।

ऐसी मनोवृत्ति से उनके परिवार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बच्चों से अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे जीवन में कोई न कोई खेल जरूर अपनाएं और अपने आप को व्यस्त रखें।

उन्होंने कहा कि मोबाइल एडिक्शन भी बहुत से बच्चों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है। उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह दी।

गोविंद ने इस अवसर पर शिक्षण, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को मेडल, पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए।

उन्होंने कहा कि जो बच्चे पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वे भविष्य में कड़ी मेहनत करके मेडल हासिल करें। आनी के विधायक किशोरी लाल सागर तथा एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व कालेज के प्राचार्य डा. रोशन लाल ने स्वागत किया तथा वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कालेज के लिए गौरव की बात है कि अनेक छात्र-छात्राओं ने शिक्षण, खेलकूद, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया है।

कालेज के छात्र-छात्राओं ने समारोह में अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा मंत्री की पत्नी रजनी ठाकुर, एपीएमसी के सलाहकार रमेश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित सूद, जिलाध्यक्ष ठाकुर चंद, बिमला ठाकुर, पीटीए अध्यक्ष श्याम कुल्लवी, शिक्षक व बड़ी संख्या में कालेज के छात्र-छात्राएं वार्षिक समारोह में शामिल हुए। Annual Award Distribution Ceremony

Read More : Pangwal Snow Festival Concludes 7 दिवसीय पंगवाल स्नो फेस्टिवल का विधिवत समापन

Read More : State Level Nalwar Fair Inaugurated विधायक जम्वाल ने राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले का किया शुभारंभ

Read More : 10th Meeting of State Wildlife Board एचपी सीएम ने की राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता

Read More : Congress Protest on Water Scarcity शिमला में पानी की कमी से कांग्रेस उतरी सड़कों पर

Read More : Direct Tempo Traveler from Shimla IGMC to PGI Chandigarh शिमला आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ तक अब सीधी टैंपो ट्रैवलर

Read More : Pratibha Samman Ceremony in Shimla हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध

Read More : Yellow Alert of Rain and Snowfall in Mandi District मंडी जिले में वर्षा व बर्फबारी का येलो अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago