होम / शिमला में आरोपी को पकड़ने गई महिला कांस्टेबल पर हुआ हमला, दंपति ने दांतो से काटा

शिमला में आरोपी को पकड़ने गई महिला कांस्टेबल पर हुआ हमला, दंपति ने दांतो से काटा

• LAST UPDATED : June 2, 2022

इंडिया न्यूज़, Shimla News : शिमला में एक आरोपी को पकड़ने गई महिला कांस्टेबल पर बड़ी गंभीरता के साथ दंपति ने हमला किया। आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मी को दांतों से काटा और नाखूनों से भी बुरी तरह नोचा। एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरु का कहना है कि पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी की शिकायत के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

महिला पुलिस कर्मी पर गंभीर हमला

शिमला में आरोपी को पकड़ने गई महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस थाना बालूगंज में महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने तथा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे कार्यवाही शुरू कर दी।

शिमला के घोड़ा चौकी में किशोर को पकड़ा

महिला पुलिस कर्मी शिमला के घोड़ा चौकी के रहने वाले किशोर को पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस कर्मी उसके घर पर पहुंचे और गिरफ्तारी वारंट के बारे में बताया। पति-पत्नी दोनों जोर से चिलाने लगे गए।

आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज की

पति-पत्नी दोनों जोर से चिलाने लगे गए। आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके ऊपर हमला हमला बोल दिया। बताया जा रहा है आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मी को दांतों से काटा और नाखूनों से भी बुरी तरह से नोच दिया। हमले में महिला पुलिस कर्मी को काफी चोटें आई है।

ये भी पढ़ें : आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट हो चूका है शुरू, बॉलीवुड की महान हस्तियां पहुंच रही यस आइलैंड

ये भी पढ़ें : जयराम सरकार द्वारा विद्यार्थियों को 41550 रूपये की कीमत वाले डेल कंपनी के लैपटॉप आवंटित, पूरी खबर पढ़ें

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox