होम / Pong Bird Festival 2022 बबीता और सोनिया रहीं प्रथम

Pong Bird Festival 2022 बबीता और सोनिया रहीं प्रथम

• LAST UPDATED : March 14, 2022

Pong Bird Festival 2022 बबीता और सोनिया रहीं प्रथम

  • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पोंग बर्ड फेस्टिवल 2022 में लिया भाग

इंडिया न्यूज, धर्मशाला :

Pong Bird Festival 2022 : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सभी छात्रों ने पोंग बर्ड फेस्टिवल 2022 में भाग लिया।

डा. राकेश कुमार के नेतृत्व में सभी छात्र एवं छात्राओं ने बर्ड फेस्टिवल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सभी छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे बर्ड वाचिंग और बर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया। बर्ड वाचिंग प्रतियोगिता में टीम ए से बबीता, सोनिया ने प्रथम, टीम बी से शिल्पा, मुनीष शर्मा, अंसुता ने द्वितीय और टीम सी से मनीष, मृनल और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वन एवं युवा खेल मंत्री राकेश पठानिया को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

अंत में विशेषज्ञ डा. नवीन तिवारी (प्राध्यापक डीयू) ने लेक्चर और प्रेजेंटेशन के माध्यम से बर्ड डिटेक्शन, वर्ल्ड आइडेंटिफिकेशन और बर्ड फोटोग्राफी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने बर्ड प्रोटेक्शन और कंजर्वेशन जैसे विषयों के संदर्भ में बात की। विजेता टीमों को विश्वहविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बधाई दी है। Pong Bird Festival 2022

Read More : Chief Minister Him Care Scheme मुख्यमंत्री हिम केयर योजना के अंतर्गत पूरा साल बनेंगे स्वास्थ्य कार्ड

Read More : Inauguration of B Block Building in RKMV आरकेएमवी में 6 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बी ब्लाक भवन का लोकार्पण

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox