होम / बलदेव तोमर का बयान: प्रदेश का विकास देखकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे लोग

बलदेव तोमर का बयान: प्रदेश का विकास देखकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे लोग

• LAST UPDATED : April 13, 2022

रमेश पहाड़िया – शिलाई

Baldev Tomar Statement on Congress and AAP: राजकीय प्राथमिक पाठशाला शरली में अंतर्गत निर्मित भवन स्वर्ण जयंती क्लस्टर श्रेष्ठ विधालय योजना का लोकार्पण खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के आठ परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। शरली में स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्रों में भी शिक्षा क्षेत्र में अच्छी सुविधाएं दे रहे हैं। जिससे हमारे बच्चे आज हर क्षेत्र में आगे निकल रहे हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 2-2 मॉडल स्कूल दिए है। जिसमें स्मार्ट क्लास लग रही है और ग्रामीणों क्षेत्रों के बच्चों को भी कंप्यूटर की सुविधा देकर बच्चों को भी स्मार्ट बना रहे हैं।

Baldev Tomar Statement on Congress and AAP

Baldev Tomar Statement on Congress and AAP

बलदेव तोमर ने कहा की मस्त भोज क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल , दो दिन नायब तहसीलदार जाखना में बिठाने की घोषणा की है। जिससे क्षेत्र के लोगों के घर-द्वार ही काम होंगे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर का दर्जा दिया है जिससे अब आपके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के गृह क्षेत्र शरली गांव में आठ परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।(Baldev Tomar Statement on Congress and AAP) कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए माया राम चौहान, मान सिंह, संतराम , तोताराम , रंगी राम , खजान सिंह , कंवर सिंह , रमेश शर्मा आदि का खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने माला पहनाकर भाजपा पार्टी में उनका स्वागत किया है।

इस मौके शिक्षा खण्ड अधिकारी कमला देवी , बीआरसीसी बलवीर चौहान , खजान सिंह , जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा , कुंदन सिंह शास्त्री , पंचायत प्रधान सुरेश कुमार , मदन सिंह , सुरेश चौहान , माया राम चौहान , रणसिंह चौहान , अनिल , रंगी लाल , जोगेंद्र सिंह , टीका राम शर्मा , अमर सिंह , वीर सिंह नंबरदार, सतपाल चौहान, बलवीर सिंह, जालम सिंह, नरेश चौहान , प्रदीप कुमार , दीवान सिंह आदि मौजूद थे।

Baldev Tomar Statement on Congress and AAP

Read More : लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है आज के रेट

Read More : Jharkhand Ropeway Accident : त्रिकूट रोपवे पर अटकी 48 जिंदगियाँ , दो ट्रालियां आपस में टकराई

Connect With Us : Twitter Facebook 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox