होम / CM Bhagwant Mann: CM मान का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, Republic Day को लेकर कही बड़ी बात

CM Bhagwant Mann: CM मान का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, Republic Day को लेकर कही बड़ी बात

• LAST UPDATED : December 27, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। बुधवार को एक प्रेस कॉनफ्रेंस में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा रिपब्लिक डे के परेड में पंजाब की झांकी की इजाजत नही दी गई है। सरकार ने केवल भाजपा शासित प्रदेशों को तरजीह दी है। गणतंत्र दिवस की परेड का भी भगवाकरण कर दिया गया है।

सीएम मान ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप 

सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि झांकी को लेकर इस बार पंजाब सरकार से भी सवाल पूछा गया था। जिसमें हमने झांकी की इच्छा व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को चीट्ठी भी लिखी थी। इस दौरान हमने तीन डिजाइन भेजे थे। जिनमें एक पंजाब की कुर्बानियां और शहादतों का इतिहास, दूसरी माई भागो फर्स्ट लेडी वॉरियर ऑफ इंडिया और तीसरी पंजाब की अमीर विरासत और इतिहास। लेकिन पिछली साल की तरह इस साल भी पंजाब की झांकी को शामिल नही किया गया है। इसकी चिट्ठी आज ही हमें मिली है।

केवल 20 राज्यों को दिया गया मौका

मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा मुझे नही पता था कि भाजपा पंजाब के साथ भेदभाव करने के लिए ये दिन चुनेगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर भी पंजाब को बाहर कर दिया गया है। इस साल झांकी के लिए केवल 20 राज्यों को मौका दिया गया, जिसमें पंजाब और दिल्ली को बाहर रखा गया है।

Also Read: Fraud Loan App: बेटिंग ऐप्स और फर्जी लोन Ads पर सरकार…

Also Read: Himachal Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस…

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox