Categories: Others

केन्द्र सरकार जनजातीय समाज के कल्याण के लिए चला रही अनेक योजनाएं-अर्जुन मुंडा

केन्द्र सरकार जनजातीय समाज के कल्याण के लिए चला रही अनेक योजनाएं-अर्जुन मुंडा

  • लाहौल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर खर्च होंगे 16 करोड़

इंडिया न्यूज, केलंग (लाहौल व स्पीति) (Keylong-Lahul & Spiti)

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Tribal Affairs Minister Arjun Munda) लाहौल के कोकसर पंचायत के गांव तेलिंग पहुंचे जहां पर तकनीकी श्क्षिा एवं जनजातीय विकास मंत्री डाॅ0 राम लाल मारकंड़ा (Technical Education and Tribal Development Minister Dr. Ram Lal Markanda), उपायुक्त सुमित खिमटा (Deputy Commissioner Sumit Khimta),  पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा (Superintendent of Police Manav Verma), एसडीएम प्रिया नागटा (SDM Priya Nagta)स हित गांववासियों ने उनका भव्य पारम्परिक तरीके से स्वागत किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के विकास में आज हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभा रहा है, ऐसे में जनजातीय समाज की भी एक निश्चित भूमिका है और यह समाज बेहतर तरीके से इसे निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जनजातीय समाज के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इन सभी योजनाओं की जानकारी जनजातीय समाज को मिले ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि विकास सबके लिए होना चाहिए, जनजातीय समुदाय के लोग जो देश के विभिन्न गांवों में आदिकाल से पंरपरागत तरीके से सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखे हुए हैं, उनकी पहचान बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही बच्चों को सही शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के अवसर मिलते रहने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले सवा आठ वर्षों में जनजातीय परिपेक्ष में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। ये समस्त जनजातीय समाज को उत्साहित करने वाले हैं। वर्ष 2014 के बाद से मोदी सरकार के फैसलों के माध्यम से जनजाति समाज के लोगों तक विकासात्मक कार्यक्रमों को पहुंचाया गया है विषेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक प्रावधान के आधार पर कई कार्यक्रम पहुंचाए गये हैं।

इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ0 रामलाल मारकंड़ा ने जिला में पधारने पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का आभार जताया तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा लाहौल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 16 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिसके लिए उन्होंने केन्द्रीय मंत्री का धन्यावाद किया।

गौरतलब है कि केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का लाहौल के उदयपुर में कार्यक्रम था परन्तु भारी बारिश के चलते वे उदयपुर नहीं पहुंच पाए थे। बाद दोपहर मौसम साफ के बाद वे सांय लाहौल के शिशू पहंुचे थे।

इस अवसर पर उपायुक्त लाहौल स्पिति सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा, एसडीएम प्रिया नागटा, प्रधान शिशू राजीव, प्रधान गोंधला सूरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago