Categories: Others

सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के योल में नया उपतहसील कार्यालय खोलने का किया ऐलान

इंडिया न्यूज, धर्मशाला, (CM Jai Ram Thakur)। सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के योल में नया उपतहसील कार्यालय खोलने का ऐलान किया। उन्होंने यह ऐलान शनिवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के जोरावर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के दौरान किया। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदोन्नत करने की घोषणा किया।

विपक्षी दलों के नेता भाजपा में हो रहे हैं शामिल

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार दुबारा सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त द्वारा रिपोर्ट सौंपने के पश्चात अनुसूचित जनजाति में छह उपजातियों को शामिल करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी इन उपजातियों को शामिल कर लिया जाएगा।

विधायक ने अधोसंरचना विकसित करने के लिए सीएम का जताया आभार

इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकसित कर यहां का समग्र विकास करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। इससे पहले भाजपा नेता राकेश चौधरी ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का विकास और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने चामुंडा से जोरावर स्टेडियम तक रैली भी निकाली।

ALSO READ : बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago