Categories: Others

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत

  • सुक्खू ने कहा- कांग्रेस एकजुट, मिलकर सत्ता से बाहर करेंगे भाजपा को

इंडिया न्यूज, शिमला।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति (Himachal Pradesh Congress Election Campaign Committee) के अध्यक्ष बने सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने शिमला आते ही भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार दिल्ली से रिमोट से चल रही है और मुख्यमंत्री खुद कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। वे बुधवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद वे पहली बार यहां पहुंचे थे। प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु से लेकर शिमला तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुक्खू का स्वागत किया।

इस दौरान सोलन में भी रोड शो किया गया। शिमला पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली से ही चल रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें काम नहीं करने दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को आज भी अपने विवेक से काम नहीं करने दिया जा रहा है।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और वह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान (Congress High Command) ने सांसद प्रतिभा सिंह (MP Pratibha Singh) को सबकी सहमति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (State Congress President Pratibha Singh) अपना पद्भार ग्रहण करने जा रही हैं और हम सब एकजुट होकर जनता की अदालत में जाकर सरकार की नीतियों का विरोध जताएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकेगी।

विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाएगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में प्रचार कमेटी की कमान उन्हें सौंपी गई है। इससे पहले यह वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के पास होती थी। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की आमजन विरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएगी।

शिमला में सुक्खू के स्वागत समारोह में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, शिमला ग्रामीण से विधायक व महासचिव विक्रमादित्य सिंह, विधायक व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध सिंह (Congress National Secretary Anirudh Singh) के अलावा कई विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ कांग्रेस नेता यहां मौजूद रहे।

प्रतिभा सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह का गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में नागरिक अभिनंदन (Citizen Greetings) किया जाएगा।

इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, विनय कुमार व पवन काजल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष सहित प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस समारोह के पश्चात प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपना पद्भार संभालेंगी। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत

Read More : हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: पोस्ट कोड 4 की टंकण परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Read More : राज्यपाल ने मशोबरा के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का किया दौरा

Read More : एलआईसी के आईपीओ के विरोध में धरना-प्रदर्शन

Read More : प्रो. शशि कुमार बने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति

Read More : खाद पर सब्सिडी बढ़ने से किसानों पर नहीं पड़ेगा आर्थिक बोझ: वीरेंद्र कंवर

Read More : हिमाचल के 100 आयुष औषधालय बनेंगे वेलनेस सेंटर: विपिन सिंह परमार

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago