इंडिया न्यूज़, Shimla News : कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों की नई टीम बना दी है। उन्होंने जिला और विधानसभा क्षेत्रवार कार्यों को कांग्रेस प्रवक्ताओं में बाटने का काम शुरू कर दिया है। प्रतिभा सिंह ने यह फैंसला केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर लिया है। कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा का कहना है की शिमला संसदीय क्षेत्र और किन्नौर विधानसभा, तथा लाहुल-स्पीति जिला की देख-रेख का जिम्मा कांग्रेस के कार्यकारी हर्ष महाजन को सौंपा गया है।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र व् मंडी संसदीय क्षेत्र व् भरमौर विधानसभा का दायित्व राजेंद्र राणा को सौंपा गया है। वहीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कारोबार विनय कुमार को सौंपा गया है। अध्यक्ष पवन काजल को मंडी संसदीय क्षेत्र में काम करेंगी। किमटा ने बताया की कांग्रेस कमेटी ने पहले ही कार्यकर्तों को काम सौंप रखा है
अब और भी नए काम कार्यकर्ताओं को सौंपें गए हैं। जिला सिरमौर के प्रभारी कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. कैलाश पराशर बनेगे। वहीँ वीरेंद्र धर्माणी को कांग्रेस कमेटी के लीगल और ह्यूमन राइट्स विभाग का दायित्व सौंपा गया है।