होम / Corona Virus Update 7 April 2022 सामने आए इतने केस, 43 लोगों ने गंवाई जान

Corona Virus Update 7 April 2022 सामने आए इतने केस, 43 लोगों ने गंवाई जान

• LAST UPDATED : April 7, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Virus Update 7 April 2022: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में मामूली कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,033 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

Corona Virus Update 7 April 2022

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 43 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,530 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है। (Corona Virus Update 7 April 2022)

देश में कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update Today 7 April 2022
Corona Virus Update 7 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। बुधवार को देश में कोरोना के 1,086 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को 795 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 11,639 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Virus Update 7 April 2022

Read More : Ending of Nutrition Fortnight Campaign: सही पोषण के लिए जिला का हर व्यक्ति अपने परिवार को करें जागरूक : डा. राजीव बिंदल

Read More : Welfare of All Sections of The Society : प्रो0 वीरेन्द्र कश्यप ने बताया समाज के सभी वर्गों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता

Connect With Us : Twitter Facebook 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox