Categories: Others

Delegation of Anganwadi and Asha Workers Met CM मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित किया

Delegation of Anganwadi and Asha Workers Met CM मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित किया

इंडिया न्यूज, शिमला :

Delegation of Anganwadi and Asha Workers Met CM : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों की सभी अदायगी उन्हें समय पर प्रदान की जाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायतों में पंचायत चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की विभिन्न उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वेतन देने में 1 दिन का भी विलम्ब नहीं किया गया। वर्ष 2022-23 के दौरान दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी जिससे प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1,500 रुपए की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय में 900 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब पंचायत चौकीदार 6,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में उनके मानदेय में 2,350 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से संबंधित नीति भी बनाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने उनके मानदेय में 1,700 रुपए प्रतिमाह और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि के लिए आभार व्यक्त किया।

आशा वर्कर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके मानदेय में 1,825 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 3,700 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की मांगों को हल करने के लिए आभार व्यक्त किया। Delegation of Anganwadi and Asha Workers Met CM

Read More : HP CM Dispatches Covid-19 Relief Material एचपी सीएम ने रवाना की कोविड-19 राहत सामग्री

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago