Categories: Others

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 166 करोड़ के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए
  • लचोरी में अटल आदर्श विद्यालय और भलेरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा

इंडिया न्यूज, डलहौजी (चम्बा)।

Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को चम्बा जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के डलहौजी में 166 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिलाएं रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस के अवसर पर बधाई संदेश भेजा।

प्रधानमंत्री ने इस संदेश में कहा कि यह संयोग है कि देश जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व की उदारता है कि प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने कहा कि 2,100 करोड़ की लागत की पर्यटन परियोजना प्रदेश को पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने में मील पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद डलहौजी क्षेत्र की सड़कों का रखरखाव एवं उनको पक्का करने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डलहौजी में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए।

डबल इंजन सरकार के कारण विकासात्मक परियोजनाएं कार्यान्वित (Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency)

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं तथा अनेक विकासात्मक परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं जोकि केवल राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाई हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने लोक कल्याण की एक भी योजना नहीं आरम्भ की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले लगभग 4 साल से अधिक के समय में गृहिणी सुविधा, हिमकेयर, सहारा, मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना और जन मंच मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 इत्यादि आरम्भ की हैं।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं वंचित लोगों के सकारात्मक बदलाव आए हैं।

भाजपा पुन: बनाएगी सरकार (Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency)

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 304 करोड़ की लागत के विभिन्न कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं जिनमें 240 करोड़ रुपए के कार्य इस सरकार के कार्यकाल में आरम्भ किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पुन: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की तरह प्रदेश में भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के सत्ता में आने का स्वप्न पूरा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पधारने पर भाजपा के कार्यकर्ता स्वागत करते हुए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह चम्बा में आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी प्रदान किया जाएगा।

डबल इंजन सरकार ने विकास सुनिश्चित किया (Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency)

सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का तेजी से विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत दुनिया के एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरे।

मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया (Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency)

एपीएमसी अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 166 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान डलहौजी शहर के लिए लगभग 65 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया था।

उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी जलापूर्ति योजना पर काम शुरू कर दिया गया है जिससे इस पर्यटन शहर की पानी की समस्या के समाधान में सहायता प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए।

उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों की भी विस्तृत जानकारी दी। डलहौजी मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, उपायुक्त डीसी राणा भी उपस्थित थे।

घोषणाएं (Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency)

  • अटल आदर्श विद्यालय खोलना।
  • स्वास्थ्य उप केंद्र टप्पर, नदाकल, किलोर और लबाना डेरा में।
  • गांव भलेरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखड़ मंडी और अदवास को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करना।
  • राजकीय उच्च विद्यालय कुखरी और सरार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करना।
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भांदल में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने।
  • कलोह में प्राथमिक विद्यालय खोलना।
  • परयूंगल, झोडका और सकोरा के माध्यमिक विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करना।

उद्घाटन (Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency)

  • 8.05 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के अंतर्गत बास्सा से नराल सड़क के सुधार कार्य।
  • 1.50 करोड़ रुपए से मैड़ा-जखराल सड़क पर सियुल नदी पर निर्मित 40 मीटर लम्बे पुल।
  • 1.11 करोड़ की लागत से कैंथली-भिदरोह सड़क पर भिदरोह नाला पर निर्मित 15 मीटर लम्बे पुल।
  • 5.93 करोड़ रुपए से बाथड़ी में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन।
  • 1.10 करोड़ की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल डलहौजी में 400 एलपीएम पीएसए प्लांट।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जनशिकायतें सुनते हुए।

आधारशिला (Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency)

  • 29.59 करोड़ रुपए से डलहौजी व भटियात तहसीलों की शेरपुर, मनोला, बाथड़ी, पुखरी, बनीखेत, बलेरा, गंदाना, जियूंता, बेली, मैल, चुन, समेलो, बाथधार और नागली ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के सम्वर्द्धन कार्य।
  • 72 करोड़ रुपए की भटियात/डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों की बागधार, नागली, थालोग, मोरनू, सुदली, चुहान, नैनीखड्ड, बैल, बलेरा, तनुहट्टी, मैल, मोरनू, समलेओ, टप्पर, पधरोटू, मनोला, रूलियानि, ओसाल, बाथड़ी, शेरपुर आदि ग्राम पंचायतों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना।
  • 23.12 करोड़ की लागत से पिचला डयूर, खडजोता, ची और पंजाई तथा सलूणी तहसील की हिमगिरी ग्राम पंचायतों के सूखा प्रभावित गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना।
  • 10 करोड़ रुपए की सलूणी तहसील की भंडल, किहार तथा स्नूह पंचायतों की विभिन्न बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना।
  • 9.13 करोड़ रुपए की ग्राम पंचायत किलोड़ और सलूणी पंचायतों के लिए विभिन्न बस्तियों विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के स्रोतों के सुदृढ़ीकरण कार्य।
  • 4.25 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सलूणी तहसील की विभिन्न पंचायतों जैसे लिग्गा, खराल, दरेकरी आदि उठाऊ जलापूर्ति योजनाएं।

Development Work Gifted to Dalhousie Assembly Constituency

Read More : सीएम ने राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में की शिरकत CM Attended The State Level Himachal Day Celebrations

Read More : हिमाचल दिवस पर हमीरपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज National Flag Hoisted in Hamirpur on Himachal Day

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago