होम / कोरोना महामारी के बावजूद विकास सुनिश्चित किया: जयराम ठाकुर

कोरोना महामारी के बावजूद विकास सुनिश्चित किया: जयराम ठाकुर

• LAST UPDATED : April 24, 2022

कोरोना महामारी के बावजूद विकास सुनिश्चित किया: जयराम ठाकुर

  • मुख्यमंत्री ने जिला चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए 146 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इंडिया न्यूज, भंजराडू (चम्बा)।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने रविवार को जिला चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र (Churah Assembly Constituency) के लिए लगभग 146 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित करने के पश्चात भंजराड़ू में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मसरूंड क्षेत्र में डिग्री कालेज, तीसा में राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बैरागढ़ तथा कोहाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, काथल, बियाला तथा खंगुरा में प्राथमिक पाठशाला खोलने तथा कंदला और भराडा में राजकीय उच्च पाठशालाओं को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में और 3 माध्यमिक पाठशालाओं को उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्यन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए भंजराड़ू में पार्किंग (Parking) का निर्माण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 146 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास उन लोगों के लिए उपयुक्त जवाब है, जो प्रदेश में अभूतपूर्व विकास पर प्रश्न उठा रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार ने राज्य में तीव्र तथा समग्र विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में ही विकासित की गई वैक्सीन को देश के लोगों को मुफ्त प्रदान करने के फलस्वरूप ही सम्भव हो पाया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को वेक्सीनेशन के संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चुराह विधानसभा क्षेत्र दौरे के दौरान भंजराडू में स्वागत् करते भाजपा के कार्यकर्ता।

केजरीवाल देवभूमि की परम्पराओं तथा संस्कृति से परिचित नहीं

जयराम ठाकुर ने ‘आप’ के समन्वयक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल देवभूमि की परम्पराओं तथा संस्कृति से परिचित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग मेहनती तथा विनम्र हैं और वे अपने नेताओं की बुराई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि दिल्ली के वातानुकूलित कमरों में रहने वाला एक व्यक्ति प्रदेश के लिए विकास के माडल पर बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग स्वयं समझदार हैं तथा वे अरविंद केजरवाल के झूठे वायदों पर विश्वास नही करेंगे।

सरकार का प्रत्येक दिन जनता के कल्याण के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रत्येक दिन राज्य के विकास तथा जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रथम निर्णय वृद्धजनों के कल्याण के उद्देश्य से लिया गया था।

उन्होंने कहा कि समाज के संवेदनशील वर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1,300 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा रही है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान केवल 400 करोड़ रुपए व्यय किए गए थे।

उन्होंने कहा कि सहारा योजना, हिम केयर, जन मंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 (Chief Minister Helpline-1100), गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना इत्यादि ने निर्धनों तथा कमजोर वर्गों के जीवन को वास्तव में परिवर्तित किया है।

कांग्रेस ने कमजोर वर्गों के लिए कुछ नहीं किया

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में लम्बे समय तक सत्ता में रही लेकिन उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी नया नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई कल्याणकारी योजनाओं को बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मुफ्तखोर की परिभाषा देना निर्धनों तथा जरूरतमंदों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस (Himachal Day) के अवसर पर उनके द्वारा की गई घोषणाएं भी कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान करने, महिला यात्रियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को मुफ्त पेयजल प्रदान करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए।

मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री के भंजराड़ू आगमन पर सैंकड़ों लोगों ने हेलीपैड से लेकर भंजराड़ू के रैली स्थल तक सड़क के दोनों ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक संगठनों ने स्वागत किया। उन्होंने भंजराड़ू में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

4 वर्षों में अभूतपूर्व विकास: किशन कपूर

सांसद किशन कपूर (MP Kishan Kapoor) ने कहा कि जिला चम्बा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गत 4 वर्षों से अधिक की अवधि के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम के लिए चम्बा को चुना है। उन्होंने कहा कि इससे जिले के विकास के लिए पर्याप्त निधि की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने प्रदेश के लोगों को ‘आप’ के नेताओं के झूठे प्रचार से सावधान रहने को भी कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एक ईमानदार तथा आम आदमी होने का दावा करते हैं लेकिन गत दिन वह जिला कांगड़ा के शाहपुर में रैली में सम्मिलित होने के लिए एक चार्टर्ड विमान से आए थे।

सीएम ने तीव्र विकास सुनिश्चित किया: डा. हंसराज

विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक डा. हंसराज (MLA Dr. Hansraj) ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी भेदभाव न केवल प्रदेश में तीव्र विकास सुनिश्चित किया है, बल्कि पिछड़े तथा जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल भी दिया है।

उन्होंने कहा कि जिला चम्बा के लोग मुख्यमंत्री की उदारता के आभारी हैं तथा वे यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा विजयी हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों तथा कार्यक्रमों का लाभ समाज के हर वर्ग को प्रदान किया जाए।

उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के बारे भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, भरमौर के विधायक जिया लाल, चम्बा के विधायक पवन नैय्यर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं खाद्य प्रसंस्करण निगम के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, चुराह मंडल के भाजपा अध्यक्ष तारा चंद भी अन्य सहित उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुनते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य।

लोकार्पण

  • 3.13 करोड़ रुपए लागत की झज्जाकाठी से मतयुण्ड सड़क।
  • 11.20 करोड़ रुपए लागत की कैलाश समीप कखड़ी से सउ सड़क।
  • 3.26 करोड़ रुपए की लागत का कैला डुगली डाण्ड सड़क का उन्नयन कार्य।
  • 16.02 करोड़ रुपए की लागत का तीसा सतयास सड़क का उन्नयन कार्य।
  • 4.15 करोड़ रुपए लागत की भुराह से मंगली सड़क।
  • 2.61 करोड़ रुपए लागत की जुनास गांव के लिए सम्पर्क सड़क।
  • 5.51 करोड़ रुपए लागत की केथली जंदरौह सड़क।
  • 1.73 करोड़ रुपए लागत से तरेला तरेला बोन्देड़ी सड़क में भंगी नाला पर पुल निर्माण।
  • 44 लाख रुपए लागत से भंजराड़ू में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन।
  • 82 लाख रुपए की लागत के तीसा में कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास भवन।

आधारशिला

  • 23.83 करोड़ रुपए लागत की कंदला, पुखरी, दुलार, सिरकुंडी, कियाणी आदि ग्राम पंचायतों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना।
  • 4.59 करोड़ रुपए से ग्राम पंचायत खुशनगरी तथा गुवाड़ी की जलापूर्ति योजना का सुधार एवं संवर्धन कार्य।
  • 2.85 करोड़ रुपए से ग्राम पंचायत घुलई की जलापूर्ति योजना का सुधार एवं संवर्धन कार्य।
  • 1.68 करोड़ रुपए की ग्राम पंचायत चरोड़ी के गांवों के लिए जलापूर्ति योजना।
  • 1.33 करोड़ रुपए की ग्राम पंचायत लेसूंई के गांवों के लिए जलापूर्ति योजना।
  • 24.77 करोड़ रुपए लागत से ग्राम पंचायतों सनवाल, शलेला बाड़ी, देहग्राम, झज्जाकोठी, थनेईकोठी, कुठेड़ आदि की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का सुधार एवं संवर्धन कार्य।
  • 10 करोड़ रुपए की लागत से बोन्देडी, जुनास, गुइला आदि ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का सुधार एवं संवर्धन कार्य।
  • 1.08 करोड़ रुपए से जल शक्ति मंडल तीस्सा के अधीक्षक अभियंता के कार्यालय भवन का निर्माण।
  • 7.60 करोड़ रुपए लागत की चंडी-बदोह वाया भटोली सड़क।
  • 4.53 करोड़ रुपए की लागत से कांदला, बनगटी, भलोड़ सड़क का सुधार, मेटलिंग व टारिंग कार्य।
  • 8.59 करोड़ रुपए से आईटीआई भवन कोटी।
  • 70 लाख रुपए से राजकीय डिग्री महाविद्यालय तीस्सा का छात्र केंद्र भवन।
  • 4.05 करोड़ रुपए की लागत से उपमंडलीय पशु अस्पताल में सामान्य सुविधा व किसान प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण।
  • 1.29 करोड़ रुपए लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में विज्ञान खंड का निर्माण।

कोरोना महामारी के बावजूद विकास सुनिश्चित किया: जयराम ठाकुर

Read More : भाजपा से कोई पार्टी टक्कर नहीं ले सकती: सिकंदर

Read More : एचपी राज्यपाल ने शिमला आर्ट फेस्ट का दौरा किया

Read More : टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox