Categories: Others

पहली बार हिमाचल हाईकोर्ट में छुट्टियों में भी लगेगी अदालत

इंडिया न्यूज, शिमला, (First Time In Himachal High Court) : पहली बार हिमाचल हाईकोर्ट में छुट्टियों में अदालत लगेगी। हिमाचल प्रदेश में हाईकोर्ट तीन से आठ अक्तूबर तक बंद रहेगा। दशहरे की छुट्टियों में पहली बार दो दिन अदालती कामकाज किया जाएगा।

चार और छह अक्तूबर को जरूरी मामलों पर सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद ने इस बारे में शनिवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार चार अक्टूबर को न्यायाधीश सुशील कुकरेजा और छह अक्टूबर को न्यायाधीश सत्येन वैद्य 11 से 1 बजे तक आवश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे।

सिर्फ जरूरी मामलों पर ही होगी सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उन्हीं मामलों पर सुनवाई होगी, जो बहुत ही जरूरी होंगे। हाईकोर्ट रजिस्ट्री की ओर से संबंधित न्यायाधीश के समक्ष मामला रखा जाएगा। न्यायाधीश के अनुमोदन के बाद ही मामलों पर सुनवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट के संचालन के लिए चार रजिस्ट्रार की तैनाती भी की गई है। उन्हें बारी-बारी हाईकोर्ट आने के आदेश दिए गए हैं। ताकि मामलों का निपटान आसानी से किया जा सकें। इससे पहले दशहरा की छुट्टियों में हाईकोर्ट बंद रहता था और छुट्टियों में किसी भी मामले पर सुनवाई नहीं होती थी।

हाईकोर्ट में कई कर्मचारियों और अधिकारियों को किया गया है पदोन्नत

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यरत 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया हैं। निजी सचिव हेमलता जिस्टू, करण सिंह गुलेरिया, राजीव कुमार और जयप्रकाश को सचिव पदोन्नत किया गया है।

वहीं अनुभाग अधिकारी कल्याण सिंह तांटा और युगल किशोर को कोर्ट मास्टर की पदोन्नति दी गई है। संजीव कुमार, सुभाष शर्मा, विक्रांत चंदेल, मंजीत कुमार और सुषमा ठाकुर को निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। आशुलिपिक विनोद कुमार, ऋषि मुखर्जी व निशा कुमारी को जजमेंट राइटर पदोन्नत किया गया है।

ALSO READ : हिमाचल की बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन पर सशंय बरकरार

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago