होम / ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन

• LAST UPDATED : June 5, 2022
इंडिया न्यूज़ : Paonta Sahib ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शनिवार को पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मतरालियों में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन बाँटे। लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त हुए हैं।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बांटे गैस कनेक्शन 

पांवटा साहिब परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शनिवार को पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मतरालियों में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सेंवाएँ उपल्बध करवाई, हर घर में नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। उन्हें इस वित्त वर्ष में दो अतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे

पांवटा साहिब में यमुना वन विहार पार्क का निर्माण

पांवटा साहिब में यमुना तट पर 0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से यमुना वन विहार पार्क का निर्माण किया गया है। बच्चों के लिए पार्क और खेलने के लिए सटेंडियम बनवाया।

हरि यमुना संस्था द्वारा कृष्ण भगवान की मूर्ति की स्थापन

शनिवार को पार्क में हरि यमुना संस्था द्वारा कृष्ण भगवान की मूर्ति की थापना की गई। उन्होंने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाख रुपए का वादा किया। पार्क में अतिरिक्त लाइटों की शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। लोगों की समस्याएँ सुनी और उनको समय पर पूरा किया। अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर परिषद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा तेजी से गर्मी का प्रकोप, ऊना में 44 डिग्री तापमान

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox