Categories: Others

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बिक्रम ठाकुर

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बिक्रम ठाकुर

  • स्वाणा में 21 महिला मंडलों को बांटी आवश्यक सामग्री

इंडिया न्यूज, देहरा (कांगड़ा)।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Industries and Transport Minister Bikram Thakur) ने सोमवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र (Jaswan Paragpur Assembly Constituency) के स्वाणा में 21 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया जिनमें महिला मंडल गुलांगड़ा, महिला मंडल फरेड़, महिला मंडल निचला स्वाणा, महिला मंडल वार्ड नं. 2, महिला मंडल अप्पर दंगेहड़ा, महिला मंडल शिव शक्ति वार्ड नं. 5, महिला मंडल अप्पर स्वाणा, महिला मंडल अनुसूचित जाति स्वाणा, महिला मंडल वार्ड नं. 7, महिला मंडल काहरू वार्ड नं. 5, महिला मंडल लोअर टिप्परी, महिला मंडल रंगड़ बस्ती वार्ड नं. 4, महिला मंडल अमरां धीमान बस्ती, महिला मंडल लूसिहार, महिला मंडल कारू अप्पर, महिला मंडल तियामल वार्ड नं. 2-3, महिला मंडल सुभाषपुर, महिला मंडल दोदरा कलां, महिला मंडल दोदरा खुर्द, राधे-राधे महिला मंडल दोदरा, महिला मंडल अटल ग्रुप दोदरा को उद्योग मंत्री ने सामान वितरित किया।

इनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyay) के अंत्योदय के ध्येय को लेकर कार्य कर रही है।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वाणा गांव में पहुंचने पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का स्वागत करते महिला मंडल।

सरकार को हर व्यक्ति की चिंता

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग और व्यक्ति की सरकार चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्वाणा (gram panchayat swana) में 42 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 10.5 लाख, उनकी ऐच्छिक निधि से 5.5 लाख संकटग्रस्त लोगों की सहायता के लिए ग्राम पंचायत स्वाणा में उनके द्वारा बांटे गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वाणा में महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करने के उपरांत।

पेंशन की आयु सीमा घटाई

बिक्रम ठाकुर ने बताया कि जयराम सरकार ने पेंशन की आयु सीमा को घटाकर पहले 70 वर्ष किया और फिर मुख्यमंत्री ने वृद्धों की सेवा करने के संकल्प से पेंशन हेतु सबकी आयु सीमा 60 वर्ष करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि दिसम्बर, 2019 में हिमाचल को चूल्हा धुआंमुक्त सहायि राज्य घोषित किया गया। हिमाचल यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना (housewife facility scheme) के तहत 3.23 लाख परिवार लाभान्वित हो चुके हैं जिसके लिए सरकार द्वारा 119.90 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं।

वहीं, जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5 हजार लोगों को गैस कनेक्शन (gas connection) वितरित किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वाणा में मंच पर बैठे उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर व अन्य।

प्रोजेक्ट पर कार्य करें महिला स्वयं सहायता समूह

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं स्वयं सहायता समूह (Self help group) के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें जिसके लिए सरकार हरसम्भव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए हर महिला मंडल किसी विशेष परियोजना पर कार्य करे जिस हेतु वह हरसम्भव सहायता सरकार एवं स्वयं के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे।

महिलाओं को समाज में अपेक्षित स्थान मिले

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज में अपेक्षित स्थान देने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस हेतु महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के साथ उन्हें सशक्त करना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है।

उन्होंने कहा कि महिला परिवार एवं समाज को दिशा देने का कार्य करती है इसलिए महिलाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने चाहिएं।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वाणा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए।

महिला मंडल सकारात्मक बदलाव लाएं

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के महिला मंडल भी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें। विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से महिला मंडल समाज में व्याप्त बुराइयों की समाप्ति के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा स्नेहलता परमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता सपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, बीडीसी सदस्य करनैल राणा, प्रधान ग्राम पंचायत सवाणा सुरिंद्र कुमार, महामंत्री रूपिंदर डैनी, कुलविंदर पठानिया, जसवंत यादव सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बिक्रम ठाकुर

Read More : गुणात्मक अनुसंधान दृष्टिकोण विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान 26 अप्रैल से

Read More : डैहर में लगा जिला स्तरीय विश्व मलेरिया जागरूकता शिविर

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago