होम / सरकार ने डॉक्टरों की मांगें मानी, हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ की पेन डाउन हड़ताल खत्म

सरकार ने डॉक्टरों की मांगें मानी, हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ की पेन डाउन हड़ताल खत्म

• LAST UPDATED : October 12, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला, (Govt Accepted Demands Of Doctors) : सरकार ने डॉक्टरों की मांगें मान ली है। सरकार के इस पहल से हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ ने अपनी पेन डाउन हड़ताल खत्म कर दी है। गौरतलब है कि चिकित्सक हर रोज डेढ़ घंटे कामकाज ठप कर विरोध जता रहे थे। चिकित्सकों के हड़ताल खत्म करने से अब बुधवार को ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर में सामान्य रूप से कामकाज होगा।

250 डाक्टर रोजाना डेढ़ घंटे कर रहे थे हड़ताल

प्रदेश में 2500 और जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में करीब 250 डॉक्टर रोजाना डेढ़ की घंटे की हड़ताल कर रहे थे। ऐसे में सुबह 9.30 से 11 बजे तक मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा था। चिकित्सक 11 बजे के बाद ही ओपीडी में आकर कामकाज संभालते थे। चिकित्सक पांच दिन से रोजाना यह हड़ताल कर रहे थे। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार शाम को बैठक करके मंगलवार को प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा से मिलने का निर्णय लिया था।

प्रधान सचिव स्वास्थ्य से सचिवालय में मुलाकात कर रखीं अपनी मांगें

इसके बाद मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ (एचएमओए) के प्रदेशभर से आए प्रतिनिधिमंडलों ने प्रधान सचिव स्वास्थ्य से सचिवालय में मुलाकात कर अपनी मांगे रखीं। प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र उनका निपटारा करने का आश्वासन दिया।

एचएमओए के महासचिव ने दी हड़ताल वापस लेने की जानकारी

एचएमओए के महासचिव डॉ. दुष्यंत ठाकुर ने हड़ताल वापस लेने की जानकारी दी है। बैठक में संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुपम बधन, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश राणा, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रवीण चौहान, संयुक्त सचिव डॉ. हितेन बनियाल, जिला शिमला इकाई अध्यक्ष डॉ. दीपक कैंथला, महासचिव डॉ. योगराज, मंडी इकाई अध्यक्ष डॉ. विकास ठाकुर, महासचिव डॉ. विजय राय, डॉ. भरत भूषण, डॉ. सुमेश शर्मा, डॉ. चेतन चौैहान, डॉ. राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

ग्रेड पे का 150 फीसदी मिलेगा मानदेय

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अनुबंध पर चयनित डाक्टरों को ग्रेड पे का 150 फीसदी मानदेय कुछ डाक्टरों को नहीं मिला है। सरकार से मांग की कि इसे शीघ्र ही एरियर के साथ बहाल किया जाए। प्रधान सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि इसे जल्द बहाल किया जाएगा। कोषाध्यक्ष अधिकारी से जवाब-तलब भी किया जाएगा कि आखिर इसे देने में इतनी देरी क्यों हुई? इसे एक से दो दिन में बहाल कर दिया जाएगा। बैठक में 4-9-14 टाइम स्केल को लेकर भी चर्चा हुई।

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox