Categories: Others

Gulmarg Hill Station: बर्फबारी के बाद बेहद खूबसूरत हुआ गुलमर्ग, लोगों में बढ़ा क्रेज

India News(इंडिया न्यूज़), Gulmarg Hill Station: अक्सर लोग अपनी वेकेशन जम्मू कश्मीर जाते है। सुंदर सुंदर पहाड़ और वादियों देखने के लिए जो उनका मन मोह लेती है। ऐसे सुंदर नजारे देखकर दिल को बेहद खुशी होती है। पहाड़ो पर जाकर मानो ऐसा लगता है कि जैसे प्रकृति की गोद में बैठे है। लोगों को बर्फबारी के दौरान यहां जाना अच्छा लगता है। जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग बेहद ही खूबसूरत जगह है। गुलमर्ग में बर्फबारी हो रही है जिसके बाद यहां का नजारा देखने लायक है। 

टूरिस्ट बर्फबारी का उठा रहे लुफ्त

अगर आप बर्फबारी देखने के लिए जम्मू-कश्मीर जाने का प्लान बना रहे है तो आप गुलमर्ग जाना बिल्कुल मिस नही कर सकते है। गुलमर्ग एक बेहद ही सुंदर हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन दुनियाभर मे बर्फबारी से जुड़ी एडवेंचर एक्टिविटी के लिए काफी फेमस है। देश के कोने-कोने से टूरिस्ट सर्दियों में गुलमर्ग की बर्फबारी का लुफ्त उठाते है। इस हिल स्टेशन पर टूरिस्ट स्कीइंग कर सकते हैं। साथ ही स्नोफोल का आनंद उठा सकते है। गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद यहां टूरिस्ट आना भी बढ गए है। अभी जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, दूधपथरी, तंगमर्ग, गुरेज घाटी, बांदीपोरा में त्रागबल और कुपवाड़ा में कर्नाह जैसे कई पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी हुई है।

अगर आप आसमान से गिरती बर्फ को हांथों से छूकर महसूस करना चाहते है तो यहां जा सकते है। बर्फबारी के बाद ये हिल स्टेशन बेहद ही खूबसूरत हो गया है।

गुलमर्ग हिल स्टेशन से जूडी बातें

  1. ये गुलमर्ग हिल स्टेशन समुद्र तल से करीब 2730 फीट की ऊंचाई पर है।
  2. गुलमर्ग बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां घूमने के बाद आप यहां के नजारों को भूल नही सकते है।
  3. ब्रिटिश काल के दौरान ब्रिटिश अधिकारी यहां गर्मियों में गर्मी से राहत पाने के लिए यहां आया करते थे।
  4. 16वीं सदी के चक वंश के सुल्तान सलमान युसूफ शाह ने यहां का नाम गुलमर्ग रखा था।
  5. गुलमर्ग का अर्थ होता है- फूलों का मैदान।
  6. यह भी बताया जाता है कि मुगल काल में जहांगीर ने गुलमर्ग से कई तरह के फूल के पौधों को लाकर अपने बगीचों में लगवाया था।
  7. अगर आप बर्फबारी देखने के शौकीन है तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है।
  8. इस हिल स्टेशन पर स्ट्रॉबेरी घाटी की सैर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
Roshani Rathore

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago