होम / Haryana: हाथ-पैर बांध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को जिंदा जलाया, बंबीहा ने ली इस बेरहम कत्ल की जिम्मेदारी

Haryana: हाथ-पैर बांध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को जिंदा जलाया, बंबीहा ने ली इस बेरहम कत्ल की जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : January 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana: हरियाणा के यमुनानगर मैं एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन का यमुनानगर में बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। राजन के हाथ पांव बांधकर उसे जिंदा आग के हवाले किया गया। कातिलों द्वारा इस वारदात को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पर अंजाम दिया गया। राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबीहा द्वारा ली गई है। बंबीहा द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डाल इस हत्या के जिम्मेदारी अपने नाम पर ली गई है। पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। उनकी जांच चल रही है।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू की गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस घटना ने इलाके में कोहराम मचा दिया है। मृतक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर राजन कई बड़ी गैंगवॉर में शामिल रहा है। वहीं देखा जाए तो पुलिस द्वारा इस मामले पर अभी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारि का कहना है कि उन्हें सूचना दी गई थी की नहर के पास किसी शख्स का जला हुआ शव पड़ा है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की गई।

राजन की हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट डाल कर ली गई। बंबीहा द्वारा डाला गया यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में उसने लिखा है कि राजन की हत्या की जिम्मेदारी वह ले रहा है। जब पुलिस अधिकारी से इस पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के परिचित द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त राजन के रूप में की गई। वहीं उनका कहना है कि पिछले 1 साल से वह घर नहीं आया था और ना ही किसी के संपर्क में था।

ये भी पढ़े- Haryana News: सीएम ने बच्चों के लिए उठाया ये कदम,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox