Categories: Others

Haryana News: AAP ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, लगाए कई आरोप

India News ( इंडिया न्यूज ) Haryana News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को बयान जारी कर किसानों के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ लगातार धोखा करती आ रही है। लेकिन मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए सरकार लगातार कहती रही कि हम किसानों को तुरंत मुआवजा दे रहे हैं। जबकि विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ से खराब फसलों की मुआवजा राशि 5 महीने बाद गुरुवार को जारी की गई और वह भी आधी अधूरी जारी की गई। यह दिखाता है कि सरकार किसानों को लेकर कितनी गंभीर है।

सिर्फ 29,438 किसानों को केवल 31 करोड़ रुपए जारी किए गए

उन्होंने कहा आंकड़े बताते हैं कि 1.4 लाख किसानों ने मुआवजा मांगा था, लेकिन सिर्फ 29,438 किसानों को केवल 31 करोड़ रुपए जारी किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 6.87 लाख एकड़ फसल खराब हुई, लेकिन सरकार ने अभी 99,039 एकड़ फसल ही खराब मानी है। इससे साबित होता है कि सरकार के किसान को मुआवजा देने के सारे दावे खोखले निकले। हरियाणा में किसानों के साथ लगातार धोखा हो रहा है।

किसानों की कोई सुवनाई नही हो रही

उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों पर आज तक एक शोक प्रस्ताव भी पास नहीं किया। बल्कि उल्टा कृषि मंत्री किसान नेताओं और उनके परिवारों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।

सरकार ने किसानों की नही की मदद

उन्होंने कहा कि एक लाख हेक्टेयर फसल कीड़ा लगने से बर्बाद हो गई, लाखों एकड़ फसल मौसम से बर्बाद हो गई, लाखों एकड़ फसल और खेत रेती से बर्बाद हो गए। वहीं लाखों एकड़ फसल बाढ़ से बर्बाद हो गई लेकिन सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। भाजपा सरकार ने किसानों को केवल पोर्टल में उलझाए रखा, वह पोर्टल जो कभी चलते ही नहीं हैं। तैयार फसल जब किसान मंडियों में बेचने के लिए जाते हैं तो वो मंडियों की बदइंतजामी की भेंट चढ़ जाती है।

किसानों को नही मिल रहा सही दाम

उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार 7 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा फसल खुले में पड़ी होने और भीगने की वजह से मंडियों में खराब हुई है। किसान अपनी फसल ले लेकर घूम रहा है और उसको सही दाम नहीं मिल रहा। इसके अलावा खाद के लिए 6 घंटे लाइन में लगकर एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। यह बताने के लिए काफी है कि यह सरकार किस तरह से किसानों को कुचल रही है।

सरकार की खराब नीती

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने बार-बार चेतावनी दी थी फिर भी सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया और अंत में वही हुआ जो हर साल होता है। सरकार की खराब नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा सरकार के राज में हरियाणा के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने फसल कटने से पहले किसानों के खातों में मुआवजा पहुंचाया। ऐसे ही हरियाणा में भी किसानों को केवल आम आदमी पार्टी ही बचा सकती है। अब हरियाणा के किसान भी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Also Read: Haryana: हरियाणा के पंचकुला में BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने…

SHARE
Latifur Rahman

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

2 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

2 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

2 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

2 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

2 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

2 months ago