Categories: Others

हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है घोषणा

इंडिया न्यूज, शिमला, (Himachal Assembly Election Dates) : हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा आज हो सकता है। आज केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली में इसे लेकर दोपहर 3.00 बजे प्रेसवार्ता करने जा रहा है। प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

चुनाव आचार संहिता बहुत पहले हो जानी चाहिए थी लागू

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आचार संहिता बहुत पहले लागू हो जानी चाहिए थी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार संसाधनों व सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। सरकारी कोष से रैलियों के लिए करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किया। रैलियों में सरकारी मशीनरी व एचआरटीसी बसों का जमकर दुरुपयोग हुआ। दो-दो हजार बसें रैलियों के लिए इस्तेमाल की गईं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि कांगे्रस सत्ता में आती है तो इसकी समीक्षा की जाएगी।

गत बार 13 अक्टूबर को हुई थी चुनाव की घोषणा

वर्ष 2017 में प्रदेश विधानसभा चुनाव 13 अक्टूबर को घोषित किया गया था। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता 13 अक्टूबर को ही लगा दी गई और यह निश्चित की गई कि राज्य में मतदान 9 नवंबर और मतगणना 18 दिसंबर को की जाएगी। राज्य में अगर नवंबर माह में मतदान करवाने के लिए देरी हो जाए तो विधानसभा चुनाव कराने में काफी परेशानी होती है क्योंकि यहां ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो जाते हैं।

आज चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है। आज दोपहर 3.00 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली में प्रेसवार्ता करने जा रहा है। माना जा रहा है कि आयोग इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो सकती है। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे। यानी ये नए वोटर होंगे। इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है। वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है। इनमें 1470 की वृद्धि हुई है।

ALSO READ : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की चंबा रैली की तैयारियों का जायजा लिया

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago