Himachal: सेब के न्यूनतम मूल्य मामले को लेकर बीजेपी ने केंद्र के समक्ष उठाया था मुद्दा: सुरेश कश्यप

India News (इंडिया न्यूज़ ) Himachal: क्रेंद्र सरकार के द्वारा भूटान को छोड़कर अन्य देश से आयात किए जाने वाले सेबों में न्यूनतम मुल्य 50 रूपए तय किए जाने वाले निर्णय पर प्रदेश के बीजेपी पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्र के इस निर्णय कि सहराना की हैं। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा विदेशों के सस्ते सेब के कारण भारत में पैदा होने वाले सेब की हालत खराब थी, किसान बागवानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता । सेब कारोबारियों को कड़ी मेहनत के बाद भी मार्केट में काफी कंपटीशन का सामना करना पड़ता था जिससे सेब उत्पादकों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता था।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस कड़ी में राहत की मांग की जा रही थी और मैंने शिमला से सांसद होने के नाते इस मामले को लोक सभा में अनेकों बार उठाया था। अब केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है, इससे देश में सेब कारोबार से जुड़े किसान, कारोबारियों की इनकम बढ़ जाएगी।

 

हिमाचल के सेब उत्पादकों को होगा बड़ा फायदा- सुरेश कश्यप

केंद्र सरकार ने सेब आयात पर अब नई शर्त लगा दी है। इसके तहत 50 रुपये किलो से कम के भाव के सेब का इंपोर्ट नहीं होगाा। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, अधिसूचना के अनुसार, यदि सीआईएफ (लागत, बीमा, माल ढुलाई) आयात कीमत 50 रुपये किलो से कम आती है तो इस तरह के सेब का आयात नहीं किया जाएगा। इससे हिमाचल के सेब उत्पादकों को बड़ा फायदा होगा, इस फैसले के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते है। सेब के न्यूनतम मूल्य मामले को लेकर बीजेपी ने केंद्र के समक्ष उठाया था मुद्दा। सीआईएफ इम्पोर्ट प्राइस 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम आएगा तो आयात प्रतिबंधित होगा।

भारत में ईरान से आती है सेब की बड़ी खेप- सुरेश कश्यप

भारत में ईरान से सेब की बड़ी खेप आती है। इससे देश में सेब बेहद सस्ता बिकता है, हिमाचल प्रदेश सेब का बड़ा उत्पादक राज्य है। आयात पर शर्ते लगाने या बैन करने की मांग सेब कारोबारी काफी समय से कर रहे थे, अब प्रतिबंध लगने से सेब कारोबारी खुश है। कई देशों से सेब आयात करता है। भारत को सेब भेजने वाले देशों में ईरान, ब्राजील, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, फ्रांस, बेल्जियम, चिली, इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पोलैंड समेत अन्य देश शामिल हैं। अप्रैल-फरवरी 2023 में भारत ने 260.37 मिलियन डॉलर सेब आयात किया गया था, जबकि 2021-22 में यह 385.1 मिलियन डॉलर रहा।

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago