Categories: Others

Celebrations on International Women Day हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध: जयराम ठाकुर

Celebrations on International Women Day हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध: जयराम ठाकुर

  • मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जोगिंद्रनगर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की

इंडिया न्यूज, मंडी :

Celebrations on International Women Day : महिला सशक्तिकरण के बिना हम दीर्घकालिक आर्थिक विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं और किसी भी राष्ट्र की सामाजिक उन्नति और आर्थिक विकास को आंकने के लिए लैंगिक समावेशन मुख्य कारक होता है।

ये शब्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को जिले के उपमंडल जोगिंद्रनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही मुख्य योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा देती जेंडर बजट स्टेटमेंट अलग से प्रस्तुत की गई है।

उन्होंने कहा कि इस वक्तव्य से हमें महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में सहायता मिलेगी और इन योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के परामर्श से इनकी समीक्षा भी की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोगिंद्रनगर में पहुंचने पर स्वागत करते विधायक प्रकाश राणा व अन्य।

गृहिणी सुविधा योजना (Celebrations on International Women Day)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है।

वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अपने पहले बजट में गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 3.25 लाख से अधिक मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार से संबंधित कन्या को शगुन योजना के अंतर्गत उनके विवाह पर 31 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को 35 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है।

मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि (Celebrations on International Women Day)

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील वर्कर्स, जलवाहक (शिक्षा विभाग), जलरक्षक, मल्टीपर्पज वर्कर्स, पैराफिटर और पंप आप्रेटर के मानदेय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब प्रतिमाह 9,000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिका को 4,600 रुपए, आशा वर्कर्स को 4,700 रुपए, सिलाई अध्यापिका को 7,850 रुपए, मिड-डे मील वर्कर्स को 3,400 रुपए, शिक्षा विभाग में जल वाहक को 3,800 रुपए और पैराफिटर एवं पंप आप्रेटर को 5,400 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में भी 50 रुपए बढ़ोतरी कर इसे 350 रुपए प्रतिदिन किया गया है। इससे प्रत्येक दिहाड़ीदार को प्रतिमाह 1,500 रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जोगिंद्रनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जनसमूह का अभिनंदन करते हुए।

महिलाओं की समाज में 50% भागीदारी (Celebrations on International Women Day)

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की समाज में 50 फीसदी भागीदारी है और वे एक सशक्त एवं जीवंत समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और समाज में महिलाओं को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं ने महिला मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस वायरस के प्रसार पर नियंत्रण में मुख्य भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपना परचम न लहराया हो।

अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की घोषणा (Celebrations on International Women Day)

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने ग्राम पंचायत जलपैहड़ के सेरू में पशु अस्पताल खोलने और नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर व लडभड़ोल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए जोगिंद्रनगर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय योरा को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक शिशु को अन्न खिलाकर अन्न प्राशन कार्यक्रम में भी भाग लिया।

महिलाओं को किया पुरस्कृत (Celebrations on International Women Day)

जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने हमीरपुर जिले की शीतल वर्मा को शिक्षा, कुल्लू जिले की खुशबू भारद्वाज को महिला सशक्तिकरण व श्वेता शर्मा को कला एवं संस्कृति के उत्थान, हमीरपुर जिले की रेखा शर्मा को सामाजिक एवं बाल कल्याण, शिमला जिले की संगीता खुराना को नशा निवारण, चम्बा जिले की कंचन कुमारी को आधार पंजीकरण में उल्लेखनीय योगदान और कांगड़ा जिले की नीना अवस्थी को कोविड महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

महिलाओं को पंचायती राज संंस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में 50% आरक्षण (Celebrations on International Women Day)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है ताकि विकास प्रक्रिया में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने परिवार, राज्य और राष्ट्र को गौरवान्वित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपना कार्यभार संभालते ही महिलाओं को संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की थी।

जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का मुख्यमंत्री का निर्णय ऐतिहासिक है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर एवं लडभड़ोल में 2 अल्ट्रासाउंड मशीनें और जोगिंद्रनगर में पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

महिलाओं के बिना विकास असंभव (Celebrations on International Women Day)

रेलवे बोर्ड के सदस्य पंकज जम्वाल ने कहा कि महिलाओं के कल्याण और उत्थान के बिना समाज का सर्वांगीण विकास असंभव है।

वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से जोगिंद्रनगर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलबध करवाने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की निदेशक राखिल काहलों ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स और महिला मंडलों की प्रतिनिधि भी उपस्थित थीं। Celebrations on International Women Day

Read More : International Shivratri Festival एचपी राज्यपाल ने की अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता

Read More : Women Self-Respect Day Program हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जयराम ठाकुर

Read More : Prime Minister Shram Yogi Maandhan Yojana गरीब श्रमिकों के लिए वरदान है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

Read More : State Handloom and Handicrafts Corporation Exhibition राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम की प्रदर्शनी का शुभारंभ

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago