Categories: Others

अंत्योदय का मंत्र लेकर कार्य कर रही हिमाचल सरकार: बिक्रम ठाकुर

अंत्योदय का मंत्र लेकर कार्य कर रही हिमाचल सरकार: बिक्रम ठाकुर

  • कूहना में जनसंवाद के माध्यम से किया समस्याओं का निवारण

इंडिया न्यूज, देहरा (कांगड़ा)।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Industries and Transport Minister Bikram Thakur) ने गुरुवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र (Jaswan Paragpur Assembly Constituency) की ग्राम पंचायत कूहना में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनसमस्याओं का निवारण किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार मानवीय मूल्यों के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyay) के अंत्योदय के मंत्र को ध्येय वाक्य मानकर सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।

उन्होंने कहा कि अपने सवा 4 साल के कार्यकाल में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आय सीमा की बंदिश को समाप्त करते हुए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दिया है।

इसके तहत मिलने वाली राशि में भी समय-समय पर बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ही 2 लाख 21 हजार नए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई है, जबकि चालू वित वर्ष में 1 लाख और पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाया जाएगा।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूहना में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के दौरान।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर करीब 450 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे थे, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 1,300 करोड़ की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आयुषमान भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने हिमकेयर योजना (Himcare Scheme) के माध्यम से प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध करवाई।

हिमकेयर कार्ड बनवाने वाले हर परिवार को 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध हुई। इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 5 लाख 13 हजार परिवार पंजीकृत हुए जिसके तहत 2.17 लाख परिवारों के उपचार हेतु सरकार द्वारा 196.16 करोड़ रुपए व्यय किए गए।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 साल कर दी गई है।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूहना में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के दौरान ग्रामीणों के साथ।

योजना के तहत नए पात्र परिवारों का पंजीकरण अब पूरा वर्ष होता रहेगा। उन्होंने कहा कि गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त गरीब व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना के माध्यम से 3 हजार रुपए प्रतिमाह सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डाले जा रहे हैं।

उद्योग मंत्री ने कूहना में जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अंत्योदय का मंत्र लेकर कार्य कर रही हिमाचल सरकार: बिक्रम ठाकुर

Read More : वाहन लेकर रोहतांग पास जा सकेंगे सेलानी

Read More : श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

Read More : एचपी सीएम ने कौशल रथ को दिखाई हरी झंडी

Read More : नगर निगम मंडी ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सम्पत्ति कर

Read More : मकान में आग लगने से सारा सामान राख

Read More : प्रतिभा सिंह के नागरिक अभिनंदन समारोह में भीड़ देख कांग्रेसी गदगद

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago