Himachal news: कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने निकाली आक्रोश रैली, जमकर की नारेबाजी

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जिला बीजेपी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से ढालपुर तक आक्रोश रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं हिमाचल सरकार के खिलाफ ने ढालपुर चौक पर जमकर नारेबाजी की। इस आक्रोश रैली में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी शामिल हुए। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार छल करके सत्ता में आई है। सुक्खू सरकार ने कुल्लू में 40 संस्थान बंद कर दिए।

  • हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली
  • आक्रोश रैली में शामिल हुए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर
  • सरकार पर जमकर की नारेबाजी
  • पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार छल करके सत्ता में आई

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने बजट प्रावधान के साथ लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय खोले थे। सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम किया और भाजपा सरकार में खोले गए इन कार्यालयों को बंद कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में असंवैधानिक रूप से मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर कुल्लू ने अभी तक प्रदेश के अस्पतालों में एक भी डाक्टर नहीं ला पाए।

सुक्खू सरकार में विकास पर लगा ताला- जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश में विकास पर ताला लग गया है। सुक्खू सरकार अपनी गारंटियों पर ही ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि विपक्ष सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरा है। आज से पहले जितनी सरकारें आई किसी ने बदले की भावना से काम नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू तालाबंदी वाले मुख्यमंत्री होंगे। गारंटी पूरी नहीं होगी बल्कि कांग्रेस की गारंटी गोल हो जाएगी।

इसे भी पढ़े- कर्ज में डूबे हिमाचल प्रदेश में 2110 करोड़ का निवेश करेंगी फार्मा कंपनियां

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago