होम / Himachal News: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की बैठक, विपक्ष के विरूध बनेगी रणनीति

Himachal News: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की बैठक, विपक्ष के विरूध बनेगी रणनीति

• LAST UPDATED : March 10, 2023

हिमाचल न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस की नजर शिमला के नगर निगम चुनाव पर है। शिमला में शुक्रवार को कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव की रणनीतियां तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कर रही है। पिछले 10 सालों से कांग्रेस शिमला के नगर निगम चुनाव में जीत से दूर रही है। जिसे देखते हुए इस बार पार्टी पूरी तरह जान फूकने वाली है। कांग्रेस बैठक में जीत के लिए कुछ महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाएगी।

  • नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने बुलाई बैठक
  • प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बनाएगी चुनाव के लिए रणनीति
  • मार्च के अंत तक हो सकती है नगर निगम चुनाव की घोषणा

2022 में होने थे नगर निगम चुनाव

बता दे कि शिमला नगर निगम चुनाव पिछले वर्ष 2022 में होने थे, लेकिन कोर्ट में परिसीमन का मामला विचाराधीन होने के कारण चुनाव नहीं हो सके। अब कोर्ट ने इस मामले को साफ कर दिया है। जिसे देखते हुए राज्य चुनाव आयोग ने निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मार्च में हो सकती है चुनाव की घोषणा

माना जा रहा है कि चुनाव आयोग मार्च महीने के अंत तक नगर निगंम के चुनाव की घोषणा कर सकता है। जिसे देखते हुए सभी पर्टीयोंं ने तैयारियां शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गत सप्ताह बीजेपी ने भी नगर निगम के चुनाव की रणनीतियों के लिए बैठक की थी।

10 साल से निगम की सत्ता से बाहर है कांग्रेस

शिमला नगर निगम कुछ सालोंं तक कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन शहर की सत्ता 10 सालों से विपक्ष के हाथ में है। वर्ष 2012 में नगर निगम शिमला पर माकपा ने कब्जा किया। 2017 में नगर निगम में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़े- Himachal Budget 2023: हंगामे भरा होगा विधानसभा सत्र, सदन के अध्यक्ष ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox