होम / Himachal Weather: हिमाचल में मौसम साफ होने के लगे आसार, इस सप्ताह में हो सकती हैं विदाई

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम साफ होने के लगे आसार, इस सप्ताह में हो सकती हैं विदाई

• LAST UPDATED : September 25, 2023

हिमाचल प्रदेश से इसी सप्ताह मानसून विदा होने के आसार हैं। वहीं, एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सितंबर में सामान्य से 38 फीसदी कम और मानसून सीजन में 22 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। प्रदेश में मौसम बदलते ही ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 1 अक्तूबर तक प्रदेश में साफ रहेगा। इसी सप्ताह मानसून के प्रदेश से विदा होने के आसार हैं। इस बार मानसून जल्द विदा हो सकता है। बीते कुछ वर्षों से मानसून की अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदाई होती रही है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह सुबह और शाम के समय तापमान कम रहेगा। दिन के समय धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है

अधिकतम तापमान

सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, बिलासपुर 32.3, भुंतर 32.4, सुंदरनगर 31.0, कांगड़ा 30.2, सोलन 29.5, मंडी 29.4, धर्मशाला 28.5, नाहन 28.3, शिमला 24.6 और मनाली में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, 1 से 25 सितंबर के दौरान प्रदेश में 70.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 113.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर के अलावा अन्य सभी जिलों में इस दौरान सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई।

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox