Categories: Others

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, राज्य में शीतलहर बढ़ी

India News ( इंडिया न्यूज ), Himachal Weather: मनाली प्रशासन ने बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी सोमवार को बंद रही। शाम के समय अचनाक मनाली में बारिश शुरू हुई जबकि रोहतांग दर्रा, हनुमान टिब्बा, मढ़ी, अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, देउ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनालसु पीक, ब्यास कुंड आदि ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हुआ। DSP मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद रहा।

7.62 सेंटीमीटर ताजा हिमपात
कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, द्रुण, कुगती, घटोर, चौबिया, काली छौ, क्वारसी में 7.62 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों डलहौजी, जिला मुख्यालय, बनीखेत, पांगी में देर शाम हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ। ऐसे में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, कल्पा 3.4, मंडी 8.3, नाहन 13.8, पालमपुर 9.0, रिकांगपिओ 6.5, जुब्बड़हट्टी 11.9, धर्मशाला 9.2, कांगड़ा 10.6, सुंदरनगर 8.5, भुंतर 8.2,  ऊना 9.8,  सोलन 9.0, मनाली 6.9,  चंबा 10.0, डलहौजी 8.6, कुफरी 7.2, कुकुमसेरी 0.7, नारकंडा 5.6,  धौलाकुआं 12.8, समधो 2.1, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 8.0 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान

डलहौजी में अधिकतम तापमान 13.7, मनाली 19.2, नारकंडा 9.3, कुफरी 9.0, बरठीं 20.5, ऊना 21.2, रिकांगपिओ 15.3, सेऊबाग 14.0, चंबा 19.9, धर्मशाला 20.0, नाहन 21.4,  कुकुमसेरी 10.2, केलांग 7.9,  कांगड़ा 21.7,  सुंदरनगर 19.1,  कल्पा 10.8, बरठीं 20.5,   शिमला 13.6,  जुब्बड़हट्टी 17.2 और सोलन में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Read More:
SHARE
Rahul Singh Rathore

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago