इंडिया न्यूज, शिमला :
Historic Victory of BJP in UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश में 5 राज्यों के चुनाव परिणामों में से 4 प्रदेशों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बना रही है। यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वे गुरुवार को शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कोटी पंचायत में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना महामारी के समय भाजपा ने जनसेवा के लिए अच्छा काम किया। कोविड संकटकाल के समय भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहा।
साथ ही भाजपा के लोगों ने संगठन से सभी निर्देशों का पालन करते हुए घर-घर तक जनसेवा के काम में नए आयाम स्थापित किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने उत्तम कार्य किया है और जयराम सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इसका दृश्य विकास के माध्यम से धरातल पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।
उन्होंने कहा कि आज अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार वन टाइम सेटलमेंट लाई है। यह एक बड़ी सौगात है। सामाजिक पेंशन योजना से हमारे प्रदेश के सभी बुजुर्गों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि यह सरकार और यह बजट गरीबों का बजट है और इसमें सभी वर्गों को किसी न किसी प्रकार का लाभ हुआ है। कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त रूप से चल रही है।
भाजपा सरकार ने यूके्रन व रूस युद्ध में भी सकारात्मक भूमिका निभाई और युद्ध भूमि से देश के नागरिकों को भारत पहुंचने का उत्तम काम किया।
इस मौके पर गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय ज्योति सेन, राकेश शर्मा, पार्षद राजिंदर चौहान, रमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राजकुमार, सतीश शर्मा, यशपाल, किरण शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने कोटि पंचायत के प्रधानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। Historic Victory of BJP in UP
Read More : Building a House in Himachal is Expensive एचपी में सरिया के दाम भी बढ़े