Categories: Others

Honor Ceremony at Dharamshala College कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप से लें प्रेरणा

Honor Ceremony at Dharamshala College कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप से लें प्रेरणा

  • राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप एंड एनआईएफएए द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता की

इंडिया न्यूज, शिमला।

Honor Ceremony at Dharamshala College : कांगड़ा जिला प्रशासन के अंतर्गत गठित कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप एंड नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम आफ आर्टिस्ट एंड एक्टीविस्ट्स (NIFAA) के संयुक्त तत्वाधान में धर्मशाला कालेज में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि जो संगठन समाज में निरंतर प्रयासरत रहते हैं, वही देश की असली ताकत हैं।

राज्यपाल ने कहा कि कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में अनेक ऐसी संस्थाएं हैं जो अपनी विचारधारा और विचारों के अनुसार काम कर समाज के लिए एक मिसाल कायम करती हैं। उनके अनुभव समाज में पहचाने जाते हैं और हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करते हैं।

नशा समाज की सबसे बड़ी समस्या (Honor Ceremony at Dharamshala College)

नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में नशा समाज की सबसे बड़ी समस्या है। समाज में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने इस दिशा में सभी सामाजिक संगठनों से आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि समाज इस दिशा में सोचता है, तभी उसके पास इस चुनौती से निपटने की शक्ति होगी।

राज्यपाल ने कहा कि यह हमारी सोच की ताकत है कि हमने कोरोना के विरुद्ध युद्ध में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हिमाचल के लिए हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए क्योंकि प्रदेश में नशीली दवाइयों के उपयोग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य जरूरी (Honor Ceremony at Dharamshala College)

उन्होंने पर्यावरण के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए। अगर हम पर्यावरण को ठीक प्रकार से नहीं समझेंगे तो भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले सभी अधिकारियों और संस्थाओं को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने किया सम्मानित (Honor Ceremony at Dharamshala College)

इससे पूर्व राज्यपाल ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस समारोह में 250 संस्थाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पर्यावरण विभाग के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य ने कहा कि समाज में बहुत शक्ति होती है और कोरोना महामारी के दौरान समाज ने किसी को भी भूखा नहीं मरने दिया।

उन्होंने कहा कि इस महामारी से हमें 3 चीजें सीखने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि अपनी जीवनशैली में सुधार करें, अपनी जरूरत के अनुसार इसे पुन: परिभाषित करें और अपने जीवन को पुन: शुरू करें। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण पर भी बल दिया।

उपायुक्त ने दी जानकारी (Honor Ceremony at Dharamshala College)

उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप गठित किए जाने के पीछे की सोच और कोरोना महामारी के दौरान लोगों के सहयोग व योगदान के बारे में जानकारी दी।

संगठन 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत (Honor Ceremony at Dharamshala College)

एनआईएफएए के उपाध्यक्ष नरेश बराना ने कहा कि यह संगठन देश के 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वे हर क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे हैं और सामाजिक मुद्दों के लिए 7 बार गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुके हैं।

भारत सरकार ने एनआईएफएए को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए शीर्ष संगठन के रूप में घोषित किया है। एनआईएफएए की अध्यक्ष सारिका कटोच ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने जिले में कोविड-19 महामारी के दौरान उनके साथ सहयोग करने वाले अन्य संगठनों के योगदान के बारे में भी अवगत करवाया। Honor Ceremony at Dharamshala College

Read More : Dr. Tanwar Met Tomato Growers Association हिमाचल में भी फल-सब्जियों के समर्थन मूल्य तय हों

Read More : Delegation Met with HP CM सिलाई अध्यापिकाओं की सेवाएं नियमित करने के लिए गठित होगी समिति

Read More : Kullu Carnival from March 21 : एचपी सीएम की कुल्लू को करोड़ों की सौगातें

Read More : All India Inter University Women’s Netball Competition एचपी राज्यपाल का खिलाड़ियों से सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago