Categories: Others

HP CM Dispatches Covid-19 Relief Material एचपी सीएम ने रवाना की कोविड-19 राहत सामग्री

HP CM Dispatches Covid-19 Relief Material एचपी सीएम ने रवाना की कोविड-19 राहत सामग्री

  • विख्यात पार्श्व गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री

इंडिया न्यूज, शिमला :

HP CM Dispatches Covid-19 Relief Material : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां पीटरहाफ से कोविड-19 राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह सामग्री हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बालीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की है। इससे पूर्व मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मोहित चौहान के इस परोपकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इस सपूत की उपलब्धियों पर प्रदेशवासियों को गर्व है। सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद मोहित चौहान प्रदेश और यहां के लोगों से हमेशा जुड़े रहे।

उन्होंने कहा कि मोहित चौहान ने 3 करोड़ रुपए की कोविड-19 राहत सामग्री प्रदान की जिसमें आक्सीजन कंसंट्रेटर, आक्सीजन सिलेंडर, चिकित्सा किट, थर्मामीटर, दस्ताने, मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट और राशन सामग्री शामिल है।

प्रदेश के कांगड़ा, सोलन, शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों में शीघ्र ही इन आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा और सरकारी अस्पतालों में इन्हें भेजा जाएगा ताकि आम जनता इससे लाभान्वित हो सके।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मोहित चौहान दर्जनभर बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने के साथ उन्हें उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान जब दिल्ली में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हुई तो उस समय मोहित चौहान ने आक्सीजन कंसंट्रेटर और आक्सीजन सिलेंडर जैसी आवश्यक चिकित्सा सामग्री एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई और संकट के दौर में एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाया।

महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए कलाकारों को मोहित चौहान ने राशन किट भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी का संकट अभी टला नहीं है तथा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है और प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगाने में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ किशोरों के टीकाकरण और बूस्टर डोज लगाने में भी प्रदेश अग्रणी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन में हिमाचल प्रदेश देश का श्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की और कोविड-19 प्रबंधन में प्रदेश को चेम्पियन का दर्जा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को इस महामारी में सुरक्षित रखना है जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

महामारी के आरंभ में प्रदेश में केवल 1 आक्सीजन संयंत्र था, जबकि आज प्रदेश में 48 आक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं। पूर्व में प्रदेश में केवल 50 वेंटिलेटर थे, जबकि आज राज्य में 1,000 से अधिक वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।

मोहित चौहान ने कहा कि उन्हें हिमाचली होने पर गर्व है और इस नाते वे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दिल्ली में जरूरतमंद मजदूरों के लिए भी राशन के ट्रक भिजवाए थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा, मोहित चौहान की पत्नी प्रार्थना, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं अनीता महाजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। HP CM Dispatches Covid-19 Relief Material

Read More : Chamba Holi News: चम्बा पुलिस ने दी हुड़दंग मचाने वालो को दी चेतावनी , हर मोड़ पर तैनात है जवान

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago