Categories: Others

International Shivratri Festival एचपी राज्यपाल ने की अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता

International Shivratri Festival एचपी राज्यपाल ने की अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता

इंडिया न्यूज, मंडी :

International Shivratri Festival : हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं।

ये शब्द राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंडी में आयोजित 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर कहे।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की बहुमूल्य परंपराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्षभर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। यह उत्सव हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इन आयोजनों से हमारे मन में कभी भी नकारात्मकता का प्रवेश नहीं हो पाता।

साथ ही हमारा उत्साह भी कभी क्षीण नहीं होता। उन्होंने कहा कि यहां के ऊंचे पर्वतों की भांति प्रदेश के लोगों का हृदय भी विशाल है और हिमाचल अपने स्नेहपूर्ण आतिथ्य-सत्कार के लिए जाना जाता है।

यहां के लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था के कारण ही इस देवभूमि की महता और भी बढ़ जाती है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रदर्शित एवं आकार भी प्रदान करती हैं।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर जलेब में भाग लेते हुए।

उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव ऊर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। इससे पूर्व राज्यपाल ने राजदेव माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना की और इस अवसर पर आयोजित जलेब में शामिल हुए।

उन्होंने सामूहिक भोज में भी भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत एवं सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार मेले में 7 सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की गई हैं और मेले में 200 पंजीकृत देवता शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बजंतरियों के अनुदान एवं उनके राशन अनुदान तथा नजराना राशि में इस वर्ष आशातीत बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है।

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मंडी नगर निगम की महापौर दीपाली जस्वाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य वरिष्ठजन भी उपस्थित थे।

गत सायं राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्षम बच्चों की प्रस्तुति डांस आन व्हील से अत्यंत प्रभावित हुए।

इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। International Shivratri Festival

Read More : Women Self-Respect Day Program हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जयराम ठाकुर

Read More : Prime Minister Shram Yogi Maandhan Yojana गरीब श्रमिकों के लिए वरदान है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

Read More : State Handloom and Handicrafts Corporation Exhibition राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम की प्रदर्शनी का शुभारंभ

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago