Categories: Others

Jaisinghpur Got Bus Depot जयसिंहपुर को मिला बस डिपो

Jaisinghpur Got Bus Depot जयसिंहपुर को मिला बस डिपो

  • 23 बसों से होगा आरम्भ
  • एचपी में स्थापित होगा इलेक्ट्रिकल व्हीकल कंपोनेंट मेन्युफैक्चरिंग पार्क: बिक्रम ठाकुर

इंडिया न्यूज, पालमपुर।

Jaisinghpur Got Bus Depot : उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने गुरुवार को जयसिंहपुर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस डिपो का शुभारंभ, एचआरटीसी कर्मशाला तथा बस अड्डे का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर डिपो की स्थापना के बाद प्रदेश में डिपो की संख्या 31 हो गई है और वर्तमान में प्रदेश में 3,328 बसों का बेड़ा प्रतिदिन 6 लाख से अधिक किलोमीटर सफर तय करता है।

उन्होंने कहा कि 21 कनाल भूमि में बनने वाले जयसिंहपुर डिपो को प्रथम चरण में 23 बसों और 59 स्टाफ के साथ आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रतिदिन 4,682 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इसमें 1570 किलोमीटर अंतरराज्य और 3112 बाहरी राज्य शामिल है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों में पहला राज्य है जहां सफलतापूर्वक इलेक्ट्रिक बसों को संचालन किया जा रहा है जिससे पर्यावरण को भी साफ रखने में मदद प्राप्त हो रही है।

उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर को सम्मानित करते हुए जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान व अन्य।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिकल व्हीकल पालिसी-2021 को लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत सरकार के सहयोग से इलेक्ट्रिकल व्हीकल कंपोनेंट मेन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि अप्रैल माह में हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 220 नई बसों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में निगम द्वारा 200 नई बसें खरीदी जाएंगी जिसमें 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसें स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खरीदे जाने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7 नए बस अड्डों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 8 नयें बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान हलके के विकास को समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं।

अपने विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याण की नई-नई योजनाओं को लागू करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में पथ परिवहन निगम का डिपो भी उनके सार्थक प्रयासों का परिणाम है जिसके लिए विधायक और जनता बधाई की पात्र है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष कार्य कर रही है और अधिकतर योजनाओं को महिला कल्याण को ध्यान में रखकर की बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश हित में जनकल्याणकारी और लोक लुभावना बजट पेश किया है जिससे प्रदेश के सभी वर्गों को लाभ प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ प्राप्त हो सके। इससे पहले जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान ने जयसिंहपुर हलके के लिए बस डिपो, कर्मशाला और बस अड्डा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर के लिए एक साथ 3 उपहार देकर इस क्षेत्र के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि आज उनका स्वपन पूरा हुआ है और लोगों की 40 वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर से हारसीपत्तन सड़क के विस्तार और सुधार पर 32 करोड़ रुपए व्यय हो रहे हैं। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने लोगों को डिपो, वर्कशाप और बस अड्डे की बधाई दी।

कार्यक्रम में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष रामरत्न शर्मा, महामंत्री अजय पठानिया, बीडीसी अध्यक्ष कुलवंत राणा, जिला पार्षद संजीव ठाकुर, महिंदर डढवाल, विनोद शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा राणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष मदन सकलानी, एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा, डीएम धर्मशाला राजकुमार जरयाल, डीडीएम राजकुमार, डीडीएम विवेक लखनपाल और पंकज चड्ढा, आरएम जयसिंहपुर उत्तम चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Jaisinghpur Got Bus Depot

Read More : Baroh Hospital बड़ोह अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Read More : Disaster Management with Drone Service ड्रोन सेवा से होगी आपदा प्रबंधन और जीआईएस मैपिंग

Read More : Congress Attack Against Inflation महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Read More : Congress Will Restore Old Pension Scheme कांग्रेस सत्ता में आने पर बहाल करेगी ओल्ड पेंशन स्कीम

Read More : Developmental Projects in Shillai Area शिलाई क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

Read More : Chaitra Navratri Fair चैत्र नवरात्र मेले दौरान वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago