होम / महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी ’’जाइका’’ परियोजना-राकेश पठानिया

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी ’’जाइका’’ परियोजना-राकेश पठानिया

• LAST UPDATED : August 25, 2022

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी ’’जाइका’’ परियोजना-राकेश पठानिया

  • जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गहीं लगोड़ तथा मिंझग्रां में सुनीं लोगों की समस्याएं।

इंडिया न्यूज, नूरपुर (Nurpur-Himachal Pradesh)

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने वीरवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की गहीं लगोड़ तथा मिंझग्रां पंचायतों में महिलाओं को महत्वाकांक्षी ’’जाइका’’ परियोजना से जुड़ने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अतिरिक्त इससे गांवों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिला में 100 करोड़ रुपए व्यय करने का प्रावधान

राकेश पठानिया ने कहा कि 800 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिला में 100 करोड़ रुपए व्यय करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत नूरपुर वन मंडल के 33 वार्डों को शामिल किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत महिलाओं के समूह को अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें गांव स्तर तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोपड़ा तथा लदोड़ी पंचायतों में ’’जाइका’’ के तहत महिलाओं के समूह बनाने के साथ विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जबकि अन्य पंचायतों में भी विभाग द्वारा शीघ्र ही ऐसे प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को अच्छे दाम दिलाने के साथ मार्केटिंग की विशेष व्यवस्था उपलब्ध करवाने में प्रदेश सरकार उनका हर सहयोग व मदद करेगी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस परियोजना से जुड़कर बाजार की मांग के अनुसार नए-नए उत्पाद तैयार करें ताकि उन्हें अच्छे दाम मिलने के साथ उनके उत्पादों की बाजार में मांग भी बढ़े।


उन्होंने कहा कि जिन स्वयं सहायता समूहों तथा महिला मंडल सदस्यों ने इस परियोजना के तहत अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वे शीघ्र अपना-अपना पंजीकरण करवाने के लिए आगे आएं ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके।

वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए समर्पित

वन मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

लोगों की समस्याओं को सुना

इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप पाठक तथा भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

ये रहे मौजूद

तहसीलदार सुरभि नेगी, बीडीओ श्याम सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप पाठक, सेवानिवृत वन्य सेवा अधिकारी वीपी पठानिया, गहीं लगोड़ पंचायत की प्रधान आशा देवी, मिंझग्रां पंचायत की प्रधान सुमन देवी, रेंज ऑफिसर शशि पाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, भाजपा नेता सरवन सिंह, किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दलविंदर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

SHARE

Tags:

JICA
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox