होम / J&K Landslide: रामबन में लैंडस्लाइड का कहर, कई परिवारों ने मजबूरन छोड़ा घर

J&K Landslide: रामबन में लैंडस्लाइड का कहर, कई परिवारों ने मजबूरन छोड़ा घर

• LAST UPDATED : May 4, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), J&K Landslide: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में लगातार बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। नवीनतम घटना में डलवास गांव में जमीन धंसने से चार घरों में दरारें आ गई हैं। इससे प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

घरों में जमीन धसी
बटोत क्षेत्र के डलवास गांव में स्वामी राज और देविया मेघ पुत्र बाबू राम के घरों में जमीन धंसने से दरारें पड़ गईं। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए दोनों परिवारों को लोक निर्माण विभाग के आश्रय शेड में स्थानांतरित कर दिया गया।

कई परिवार प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सुबह डलवास में भूस्खलन और घरों में दरारें आने की सूचना मिली। करीब 4-5 परिवार प्रभावित हुए हैं, जिन्हें गांव के आसपास ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। स्थानीय निवासी ओम सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने बरामदे और सड़क पर चौड़ी दरारें आ गई हैं।

J&K Landslide

J&K Landslide

भूस्खलन का खतरा बढ़ा (J&K Landslide)
वहीं, रामबन के पंचायत परनोत ए में भी भूस्खलन का खतरा बढ़ने के चलते दो वार्डों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। यहां करीब 50 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 100 से अधिक लोगों को पिछले सप्ताह से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कुछ लोगों को पंचायत घर, सामुदायिक हॉल और रिश्तेदारों के घरों में रखा गया है।

प्रशासन कर रही है रिपोर्ट तैयार
प्रशासन भूस्खलन से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। भारतीय भूविज्ञान सर्वेक्षण के विशेषज्ञों ने क्षेत्र का सर्वेक्षण किया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों ने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

इस तरह की घटनाएं पहाड़ी इलाकों में बारिश के मौसम में आम हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की जरूरत है।

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox