Categories: Others

कांगड़ा में भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास

कांगड़ा में भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास

इंडिया न्यूज, मंडी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने मंगलवार को जिले के कांगड़ा बाईपास (Kangra Bypass Mandi) के समीप 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले भगवान परशुराम संस्कृति भवन (Lord Parshuram Sanskriti Bhavan) का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती (Lord Parshuram Jayanti) के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा ही कमजोर वर्ग के उत्पीड़न और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र दोनों के ज्ञाता थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने असहाय और शक्तिहीन की रक्षा के लिए भगवान परशुराम को परशु प्रदान किया था और उसके बाद उनका नामकरण परशुराम हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से भगवान परशुराम का गहरा नाता है क्योंकि सिरमौर जिले की रेणुका झील (Renuka Lake Sirmaur) भगवान परशुराम की मां माता रेणुका को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास करने के उपरांत।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष रेणुका में रेणुका मेला आयोजित किया जाता है जो मां और बेटे के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार थे।

जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की भी बधाई देते हुए कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी और महाभारत का युद्ध संपन्न हुआ था।

मुख्यमंत्री ने इस भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस भवन निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

उन्होंने लोगों से इस भवन निर्माण के लिए उदारता से योगदान करने का भी आग्रह किया। ब्राह्मण कल्याण परिषद (Brahmin Welfare Council) के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का भवन देश व प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परम्परा के संरक्षण ने सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के विधायक विशाल नौहरिया, देहरा के विधायक होशियार सिंह, वुलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, ओबीसी निगम के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, प्रवीन शर्मा, संजय चौधरी, मनोहर धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, राज्य बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कांगड़ा में भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास

Read More : ऊना शहर में बिछाई जाएगी बिजली की केबल

Read More : हिमाचल कांग्रेस का अभिनंदन समारोह 5 मई को

Read More : सरकारी स्कूल ऐसा कि पढ़ाई में कान्वेंट स्कूल से आगे

Read More : राजधानी शिमला में जमकर बारिश और ओलावृष्टि

Read More : कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: सिकंदर कुमार

Read More : छतरी में 14.09 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago