होम / Leopard Attack काम पर जा रहे मजदूर पर तेंदुए का हमला

Leopard Attack काम पर जा रहे मजदूर पर तेंदुए का हमला

• LAST UPDATED : March 7, 2022

Leopard Attack काम पर जा रहे मजदूर पर तेंदुए का हमला

  • एक हफ्ते में दूसरी बार किया अटैक

इंडिया न्यूज, मंडी :

Leopard Attack : जिले के सुंदरनगर उपमंडल के डैहर-जाम्बला संपर्क मार्ग पर डैहर के गासिनाला में सोमवार सुबह काम पर जा रहे के एक मजदूर पर तेंदुए ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति द्वारा हो-हल्ला करने के उपरांत आसपास के लोग वहां पहुंच गए और तेंदुए को भगाने में सफल हो पाए। इस तरह मजदूर की जान बच गई।

लहूलुहान व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी डैहर पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी देते हुए घर पर भेज दिया गया।

बताया जाता है कि 1 सप्ताह में क्षेत्र में तेंदुए द्वारा यह लगातार दूसरा हमला है। इससे पूर्व इसी सप्ताह तेंदुए द्वारा 16 वर्षीय किशोर पर हमला बोलते हुए घायल कर दिया गया था।

तेंदुए द्वारा उसी दिन आवारा बैल को भी मौत के घाट उतारा गया था। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। Leopard Attack

Read More : Oath Taking Ceremony in Palampur: वीरेंदर कंवर ने किसानो की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox