होम / Loksabha Election 2024: CM मान ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा मां अपने बच्चों का सुना सकती है कांग्रेस की छोटी कहानी

Loksabha Election 2024: CM मान ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा मां अपने बच्चों का सुना सकती है कांग्रेस की छोटी कहानी

• LAST UPDATED : January 2, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के गठबंधन के लिए आप और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पंजाब में आप और कांग्रेस दोनों ही चुनाव में एक दूसरे के साथ आने से हिचक रही है। हांलांकि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का अंतिम फैसला हाईकमान  की ओर से लिया जाना है। इसी बीच आप के सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस पर कसा तंज

पंजाब में कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब और दिल्ली में मां अपने बच्चों को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है, एक था कांग्रेस। इसके साथ उन्होंने इंडिया गठबंधन का बचाव भी करते हुए कहा कि जल्द ही इंडिया गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

भगवंत मान के तंज पर पवन खेड़ा ने किया पलटवार

वहीं दूसरी तरफ सीएम भगवंत मान के तंज पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री मान की बात का जवाब देते हुए लिखा कि आप के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं। आप दोनों का ही सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है, दोनों ही मुंह की खाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि एक भोजपूरी फिल्म का नाम है एक था जोकर, आपने तो देखी ही होगी?

Also Read: Transport Strike: पंजाब में कई पंपों पर पेट्रोल खत्म, राज्य में…

Also Read: Jammu-Kashmir Weather: ठंड से कश्मीर का हाल-बेहाल, जमने लगी डल झील

Also Read: DSP Dalbir Singh Murder: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित DSP की गोली…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox