होम / Measles (Khasra) symptoms: बच्चों में तेजी से फैलती है ये खतरनाक बीमारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव

Measles (Khasra) symptoms: बच्चों में तेजी से फैलती है ये खतरनाक बीमारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव

• LAST UPDATED : February 21, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Measles (Khasra) symptoms: मध्यप्रदेश में इन दिनों तेजी से एक बिमारी फैल रही है। इस बिमारी का नाम है खसरा। इस खसरे की बिमारी से मध्यप्रदेश में 2 बच्चों को मौत भी हो गई है। वहीं मध्यप्रदेश में अब तक इस बिमारी की चपेट में 17 बच्चे है। खसरा बिमारी को फैलते देख एमपी में संकूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।  बता दें कि खसरा को रूबेला भी कहा जाता है। खसरे की ये बीमारी तेजी से वायरस हो रही है। ये वायरस नाक-गले में म्यूकस की तरह भर जाता है। यदि किसी व्यक्ति के अंदर इस बीमारी के लक्षण होते है तो वो सामान्य से अधिक खांसने लगता है और छींकने लगता है। जिसके कारण ये वायरल तेजी से दूसरे में भी फैल रहा है।

 लक्षण

  • 104 डिग्री बुखार आना
  • खांसी और बहती हुई नाक
  • आंखों से पानी आना
  • पेट खराब होना
  • गाल के अंदर छोटे धब्बे दिखना
  • गहरे और लाल दाने शरीर में दिखना

CDC के अनुसार

CDC के अनुसार, 7-14 दिनों में खसरा बीमारी के लक्षण नजर आने लगते है। खांसी और छीक के साथ- साथ इससे स्किन पर हल्के रैशेज में आने लगते है। छोटे बच्चों के लिए ये बीमारी सबसे ज्यादा खतरनाक है। छोटे बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाने दे। खसरे के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाए। घरों में साफ-सफाई रखें। आप-पास हमेशा सफाई रखें।

कैसे करें बचाव

यदि किसी बच्चे में खसरे बिमारी के लक्षण दिख रहे है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाए। साथ ही यदि किसी गर्भवती महिला के अंदर इस बिमारी के लक्षण दिखते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए। इस बीमारी से बचने का अच्छा तरीका है कि, वैक्सीन लगवाए। खसरा बीमारी की दो डोज दी जाती है। पहला जब बच्चा एक साल का और दूसरा बूस्टर डोज होता है। तीन साल 4 महीने का बच्चा हो तो उसे ये डोट दी जाए।

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox