Categories: Others

Palampur Science Center राज्य मंत्री मेघवाल ने पालमपुर विज्ञान केंद्र का किया दौरा

Palampur Science Center राज्य मंत्री मेघवाल ने पालमपुर विज्ञान केंद्र का किया दौरा

इंडिया न्यूज, पालमपुर।

Palampur Science Center : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विज्ञान केंद्र की सुविधाओं और विज्ञान चेतना के प्रसार हेतु स्थापित विभिन्न दीर्घाओं जैसे मनोरंजक विज्ञान दीर्घा, अदम्य धरा, डिजिटल भारत का उत्कर्ष और नवाचार शाला का जायजा लिया और हिमाचल प्रदेश की जनता में विज्ञान चेतना के प्रसार हेतु विकसित इस विज्ञान केंद्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

उन्होंने पालमपुर विज्ञान केंद्र में विज्ञान की अवधारणाओं को दर्शाने वाले विभिन्न प्रदर्शों को विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को मूर्त रूप में लाने और सहज सरल रूप में समझ विकसित करने में सहायक बताया एवं विद्यार्थियों और आम जनता में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने और विज्ञान चेतना के प्रसार में विज्ञान केंद्र की भावी भूमिका को रेखांकित किया तथा हिमाचल प्रदेश के जनमानस में विज्ञान के लोकप्रियकरण हेतु विभिन्न नवाचारी कार्यक्रम, व्याख्यान, सेमिनार, विज्ञान नाटक आदि के वृहद स्तर पर आयोजन एवं रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमता और चिकित्सा विज्ञान के नवीनतम प्रतिमानों से जनता को रू-ब-रू करवाने और अंधविश्वासों के निवारण हेतु विज्ञान केंद्र को अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के दर्शन को जन-जन तक लेकर जाने में भी विज्ञान केंद्रों की भूमिका को रेखांकित किया और जल्द ही पालमपुर विज्ञान केंद्र के उद्घाटन का आश्वासन दिया।

पालमपुर के उपमंडल अधिकारी डा. अमित गुलेरिया भी इस मौके पर उपस्थित रहे और विज्ञान केंद्र की सुविधाओं का जायज लिया।

विज्ञान केंद्र के संग्रहाध्यक्ष रामस्वरूप ने विज्ञान केंद्र की विभिन्न सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

गौरतलब है कि पालमपुर विज्ञान केंद्र हिमाचल प्रदेश में विज्ञान चेतना हेतु विकसित अपनी तरह का प्रथम केंद्र है जो राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की इकाई है। जल्द ही इसे लोकार्पित कर दिया जाएगा। Palampur Science Center

Read More : Himachal Cabinet Decisions प्रदेश की आबकारी नीति को मंजूरी

Read More : Honor Ceremony at Dharamshala College कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप से लें प्रेरणा

Read More : Dr. Tanwar Met Tomato Growers Association हिमाचल में भी फल-सब्जियों के समर्थन मूल्य तय हों

Read More : Delegation Met with HP CM सिलाई अध्यापिकाओं की सेवाएं नियमित करने के लिए गठित होगी समिति

Read More : Kullu Carnival from March 21 : एचपी सीएम की कुल्लू को करोड़ों की सौगातें

Read More : All India Inter University Women’s Netball Competition एचपी राज्यपाल का खिलाड़ियों से सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago