Categories: Others

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, कभी भी हो सकता है रुखसत

इंडिया न्यूज, शिमला, (Monsoon Was Weak In Himachal) : हिमाचल में मानसून काफी कमजोर पड़ गया है और यह कभी भी रुखसत हो सकता है। राज्य में 3 माह तक सक्रिय रहने के बाद मौसम विभाग ने मानसून के अगले 2-3 दिनों में प्रदेश से रुखसत होने की संभावना जताई है। हालांकि अगले 3 दिनों तक प्रदेश में कहीं कही पर हल्की बारिश का पूवार्नुमान जारी किया गया है। मौसम में यह बदलाव मानसून की सक्रियता के कारण नहीं बल्कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण बताया जा रहा है।

मानसून कमजोर पड़ने के कारण आज सभी जगह मौसम बना रहा साफ

प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण आज भी सभी जगह मौसम पूरी तरह स्वच्छ रहा। आज के दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में मौसम के साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऊना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोलन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शिमला का अधिकतम तापमान 23, सुंदरनगर का 31, भुंतर का 30, धर्मशाला और सोलन का 29, मंडी का 31 बिलासपुर का प्रदेश हमीरपुर का अधिकतम तापमान 29 रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम खुलने से होने लगी समान्य स्थिति

बरसात के कारण पूरे प्रदेश में जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। जब अब धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बारिश के कारण प्रदेश में बंद सड़कों को आवाजाही के लिए धीरे धीरे खोला जा रहा है। हालांकि अभी भी कांगड़ा में 12, चंबा में तीन, किन्नौर में 7,कुल्लू में एक, सिरमौर में 8 और सोलन में एक सड़क आवाजाही के लिए बंद है।

पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बावजूद अगले 3 दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बावजूद अब प्रदेश से बारिश रूखसत के कगार पर है।

ALSO READ : राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बरकरार

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago