होम / Motivated to Save Rain Water Resource वर्षा जल संसाधन बचाने के लिए किया प्रेरित

Motivated to Save Rain Water Resource वर्षा जल संसाधन बचाने के लिए किया प्रेरित

• LAST UPDATED : March 29, 2022

Motivated to Save Rain Water Resource वर्षा जल संसाधन बचाने के लिए किया प्रेरित

  • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के सप्त सिंधु परिसर में समाज कार्य विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित
  • केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक डा. संजय पांडेय ने की शिरकत
  • 4 सत्रों में चली कार्यशाला

इंडिया न्यूज, धर्मशाला।

Motivated to Save Rain Water Resource : समाज कार्य विभाग, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, सप्त-सिंधु परिसर, देहरा द्वारा मंगलवार को 1 दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला को केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रो. नारायण सिंह राव, समवयक एवं अधिष्ठाता, समाज विज्ञान स्कूल ने की।

एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला में भाग लेने के उपरांत छात्र-छात्राएं, आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति व अन्य।

डा. जेएन भगत ने कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह कार्यशाला 4 तकनीकी सत्रों में चली। केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक डा. संजय पांडेय ने प्रथम सत्र में अपने विचार रखे।

तदोपरांत वर्षा जल संसाधनों और चेक डैम के कार्य का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र का दौरा किया गया।

भारत सरकार की पर्यावरण के प्रति संवेदना को उजागर करते हुए समाज कार्य विभाग के छात्रों, बोर्ड के अधिकारियों, अन्य संकायों एवं शोधरत छात्रों के द्वारा नाकेर खड्ड में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की गई।

कार्यक्रम के संयोजक डा. अमरीन जमाली ने कार्यक्रम और इसके महत्व का परिचय दिया। उसके बाद प्रो. आशुतोष प्रधान ने छात्रों को भागीदारी ग्रामीण मूल्यांकन (PRA) तकनीकों के लिए प्रेरित किया।

डा. शबाब अहमद, डा. दिग्विजय फुकन, डा. श्वेता शर्मा ने भी विशेषज्ञ के साथ बातचीत की एवं कार्यशाला के स्तरों को सम्बोधित किया।

डा. शशि पूनम विभागाध्यक्ष, सामाजिक कार्य ने छात्रों को वर्षा जल संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया। समाज कार्य विभाग के स्नातकोत्तर एवं शोध छात्रों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अत्याधिक प्रयत्न किया।

कार्यशाला का संचालन काजल पठानिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डा. शशि पूनम द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया और उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि वे हमारे साथ इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहेंगे। Motivated to Save Rain Water Resource

Read More : Makroti-Bhairon-Nerti-Rait Road मकरोटी-भैरों-नेरटी-रैत सड़क पर व्यय होंगे 4.64 करोड़ रुपए

Read More : Kangra Earthquake Tragedy राजकीय महाविद्यालय चम्बा में माकड्रिल 4 अप्रैल को

Read More : Instructions for Expediting Development Works लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Read More : Nutrition Day will be Celebrated Every Month प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मनाएंगे पोषण दिवस

Read More : Celebrate Exams Like A Festival परीक्षाओं को त्योहार की तरह मनाएं

Read More : Vikramaditya Singh Took Out The Tricolor Yatra विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में निकाली तिरंगा यात्रा

Read More : Congratulations to 5 Disabled Researchers 5 दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर बधाई

Read More : CSC to be Built in 670 Panchayats 670 पंचायतों में बनेंगे कामन सर्विस सेंटर

Read More : 4 Day Saliana Fair Begins 4 दिवसीय सलियाणा मेला शुरू

Read More : 5th Edition of Pariksha Pe Charcha on 1st April पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल को

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox