Categories: Others

नगर निगम मंडी ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सम्पत्ति कर

नगर निगम मंडी ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सम्पत्ति कर

  • नगर निगम में सम्मिलित नए क्षेत्रों को 3 वर्ष तक छूट

इंडिया न्यूज, मंडी।

नगर निगम मंडी (Municipal Corporation Mandi) में अब जनता को बढ़ा हुआ सम्पत्ति कर (property taxes) देना होगा। नगर निगम ने टैक्स में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

नगर निगम मंडी में सम्पत्ति कर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल ने की।

महंगाई से जूझ रहे मंडी के लोगों को नगर निगम ने चुनावी साल में बड़ी राहत दी है। यहां सम्पत्ति कर में केवल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि नगर निगम में नए शामिल क्षेत्रों से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा।

नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल ने बताया कि 6 वर्षों के बाद मंडी क्षेत्र के ए, बी, सी जोन में सम्पत्ति कर में केवल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और डी जोन में गरीब तबके के लोग आते हैं, उनके सम्पत्ति कर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि डी जोन में जो कर वर्ष 2017 में लिया जाता था, वही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जो नए क्षेत्र सम्मिलित किए गए हैं, उनसे 3 साल तक कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा।

नगर निगम के दायरे में आने वाले करीब 8 हजार निजी और सरकारी भवन (private and government buildings) एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों (business establishment) से पौने 2 करोड़ के आसपास सम्पत्ति कर वसूला जाता है।

शहर को पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को नगर निगम मंडी ने एक प्रस्ताव भेजा है जिसकी मंजूरी मिलते ही जल्द ही नगर निगम मंडी में गौ अभ्यारण्य बनाया जाएगा। नगर निगम मंडी ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सम्पत्ति कर

Read More : मकान में आग लगने से सारा सामान राख

Read More : प्रतिभा सिंह के नागरिक अभिनंदन समारोह में भीड़ देख कांग्रेसी गदगद

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

7 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

7 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

7 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

7 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

7 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

7 months ago